सरकार ने किया पुलिस कार्रवाई का बचाव

Webdunia
मंगलवार, 16 अगस्त 2011 (16:30 IST)
गांधीवादी अण्णा हजारे को हिरासत में लिए जाने का पुरजोर तरीके से बचाव करते हुए सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद की गई कि वह और उनके समर्थक निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का ‘संज्ञेय अपराध’ करने वाले हैं।

गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि हजारे को हिरासत में लिए जाने के बाद सिविल लाइंस स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस ले जाया गया। उन्हें बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुबह अण्णा हजारे से मुलाकात की। हजारे ने पुलिस के समक्ष निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का इरादा जाहिर किया। उस समय पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि वह संज्ञेय अपराध कर सकते हैं। पुलिस ने आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 और 151 के तहत उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया।

चिदंबरम उनसे संवाददाताओं द्वारा इस बारे में पूछे गए कई सवालों का जवाब दे रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने हज़ारे और उनके समर्थकों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने से पहले ही क्यों हिरासत में ले लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 1,200 से 1,300 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हजारे पक्ष के छह मुख्य सदस्य भी हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि अगर हजारे और उनके साथी अनशन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस की लगाई शर्तों से खुश नहीं थे तो वे इसे अदालत में चुनौती दे सकते थे।

चिदंबरम ने कहा कि वे अब भी अदालत में जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि यह इस देश के लोगों को तय करना है कि कानून संसद में बनेंगे या सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक समूह मैदान में कानून बनायेगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाक गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे

झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

रूस का कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला, धमाकों से थर्राई यूक्रेन की राजधानी

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें भाव

कोरोना अपडेट: क्या फिर लगेगा लॉक डाउन, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अलर्ट पर अस्‍पताल