साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का निधन

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2009 (10:05 IST)
हिन्दी के वयोवृद्ध गाँधीवादी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का शुक्रवार रात को निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं।

प्रभाकर के पुत्र अतुल प्रभाकर ने बताया कि प्रभाकर को पिछले दिनों महाराजा अग्रसेन अस्पताल में साँस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था। करीब दो सप्ताह अस्पताल में रहने के बाद कल रात पौने एक बजे उन्होंने अंतिम साँसें लीं।

विष्णु प्रभाकर ने अपनी वसीयत में अपना संपूर्ण अंगदान करने की इच्छा व्यक्त की थी इसीलिए उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को सौंप दिया जाएगा।

अतुल प्रभाकर ने बताया कि आयुर्विज्ञान संस्थान को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। आज दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर एम्स को सौंप दिया जाएगा।

विष्णु प्रभाकर का जन्म 1912 को उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर के मीरापुर गाँव में हुआ। उनके पिता का नाम दुर्गाप्रसाद था।

प्रभाकर को पद्म विभूषण के साथ ही हिन्दी अकादमी पुरस्कार, शलाका सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार, शरत पुरस्कार आदि कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उनकी प्रसिद्ध कृतियों में अर्द्धनारीश्वर, धरती अभी घूम रही, डॉक्टर, सत्ता के आर-पार, मेरे श्रेष्ठ रंग, आवारा मसीहा, शरतचन्द्र चटर्जी की जीवनी, सरदार शहीद भगत सिंह, ज्योतिपुंज हिमालय शामिल हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित