चंद्रयान ने भेजीं 70000 से ज्यादा तस्वीरें

Webdunia
शुक्रवार, 17 जुलाई 2009 (23:07 IST)
चंद्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह की 70 हजार से अधिक तस्वीरें भेजी हैं, जिनमें वहाँ की चट्टानों और गड्ढों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बयान में कहा कि पिछले साल 22 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान ने चंद्रमा के तीन हजार चक्कर लगाए। चंद्रयान-1 चंद्रमा के रसायनों और लवणों से संबंधित मूल्यवान तथ्यों को भी जुटा रहा है।

इसरो ने इसके स्टार सेंसर की गड़बड़ी के बारे में कहा कि फालतू सेंसरों के इस्तेमाल के लिए एक अभिनव पद्धति सोची गई है।

इसरो ने कहा कि यह तरीका मान्य है और इस सूचना पर आधारित है कि मिशन ऑपरेशन्स संतोषजनक तरीके से चल रहे हैं। स्टार सेंसर और एक मैनेजमेंट इकाई की विफलता के अलावा यान का हालचाल ठीक है। अंतरिक्ष यान तय कार्यक्रम के अनुसार लगातार उच्च गुणवत्ता का डाटा यहाँ पास ही बयालालू में इसके स्टेशन पर भेज रहा है।
Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

SpiceJet विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ा, सुरक्षा को लेकर एयरलाइन कंपनी ने दिया यह बयान

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

FSSAI प्रतिबंध के बावजूद कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों की बिक्री जारी, जानिए आपकी सेहत से कैसे हो रहा खिलवाड़

सरकार ने दी कैब कंपनियों को व्यस्त समय में आधार मूल्य का दोगुना किराया वसूलने की अनुमति

भाजपा MLC ने बताया, 2022 में क्यों हुआ था शिवसेना का विभाजन?