dipawali

सोमनाथ चटर्जी का सपना..?

Webdunia
शनिवार, 8 मार्च 2008 (22:19 IST)
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने संसद और विभिन्न राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने को अपना सपना बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे संबंधित विधेयक उनके कार्यकाल में पारित हो जाएगा।

चटर्जी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'पोषाहार से सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण' विषय पर यहाँ इंडिया गेट के पास आयोजित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के काफी समय से संसद में पेश होने की बात है। उनको उम्मीद है कि यह विधेयक उनके कार्यकाल के दौरान संसद में पारित होगा।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण दिया जाना संविधान का एक हिस्सा है। संविधान ने महिलाओं को काफी अधिकार प्रदान किए हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण महिलाएँ उनका पूरा-पूरा लाभ उठाने में असमर्थ रहती हैं। आज महिला में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए एक संसदीय फोरम भी गठित किया गया है। वह काफी अच्छी तरह से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों को संसद में उठाया जाना चाहिए। चटर्जी ने कहा कि इस प्रदर्शनी से लोगों में निश्चित रूप से पोषाहार के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश ने अनेक क्षेत्रों में भारी प्रगति की है, लेकिन पोषाहार का स्तर आज भी बहुत कम है और यह दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। इसका मुख्य कारण लोगों को पोषाहार के बारे में सही जानकारी का भारी अभाव है। इससे बच्चे और गर्भवती महिलाएँ बड़ी संख्या में एनीमिया की शिकार हैं और दिन-प्रतिदिन उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

चटर्जी ने पोषाहार के संबंध में किए गए एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि पोषाहार के लिए हम जितनी अधिक राशि खर्च करते हैं, उसके मुकाबले पोषाहार की कमी के कारण पैदा होने वाली समस्या पर 27 गुना अधिक खर्च करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि देश में चल रही कुपोषण की समस्या का मुकाबला हम सबको मिलकर करना है और गैर सरकारी संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला, 5 जवानों की मौत, अब तक 10 सैनिकों की हुई मौत

दीपावली पर PM मोदी का देशवासियों के नाम पत्र, जानिए क्या की अपील

बॉलीवुड एक्टर असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

दिल्लीवासियों ने उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां, AQI 400 पार, आतिशबाजी से प्रदूषण बढ़ा

मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, आरती उतारकर की परिक्रमा