Hanuman Chalisa

पीएम ने साधा कर्नाटक में भाजपा सरकार पर निशाना

Webdunia
सोमवार, 29 अप्रैल 2013 (17:07 IST)
FILE
हुबली। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में ‘कुशासन’ और ‘भ्रष्टाचार’ से प्रगति थम गई है तथा अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा का भाव है।

यहां 5 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए सोमवार को सिंह ने कहा कि भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में 3 मुख्यमंत्री बदले हैं तथा उसके कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कुशासन, विकास कार्यों में शिथिलता और सबसे बढ़कर भ्रष्टाचार ने कर्नाटक में प्रगति को मंद कर दिया है। सिंह ने कहा कि राज्य में कृषि और रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिंचाई के कई काम अधूरे हैं तथा सिंचाई विकास कार्यक्रम के तहत किए गए काम भी संतोषजनक नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे कई उद्योग हैदराबाद और पुणे जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं विकास की कमी- खासकर रायचूर, बेल्लारी, गुलबर्ग तथा बीदर जैसे अल्पसंख्यक आबादी वाले इलाकों में विकास कार्य की कमी को लेकर नाखुश हूं। यहां सांप्रदायिक सद्भाव की कमी और अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा का भाव बना हुआ है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी