Dharma Sangrah

आगे बढ़ने के लिए चापलूसी न करें-राहुल

Webdunia
रविवार, 8 फ़रवरी 2009 (21:37 IST)
आम युवा राजनीति में आकर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाना चाहता है, लेकिन पार्टी के संगठनों में वह जुड ही नहीं पाता। कारण, इसके लिए उन्हें सिफारिश चाहिए और जो जुड भी जाते है, उन्हें आगे बढ़ने के लिए चापलूसी करना पड़ती है। इसे खत्म कर ही देश की बड़ी युवा राजनीति शक्ति का उपयोग किया जा सकता है।

यह बात कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने कही। यहाँ ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा देश की युवा शक्ति का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है।

उन्होंने कहा युवाओं में बदलाव लाने की क्षमता है, जिसे जाया नहीं होने देना चाहिए। हमें उन्हें राष्ट्र निर्माण में शामिल करने की जिम्मेदारी देना होगी। इसके लिए संगठन के बंद दरवाजे खोलना होंगे।

गाँधी ने कहा पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में जाने पर युवा वर्ग में मौजूदा ऊर्जा का एहसास हुआ। उन्होंने पाया युवाओं में जोश, क्षमता और आशाएँ हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलता। युवा शक्ति का आधार आदर्शवाद है, किंतु राजनीति को लेकर उनमें संदेह है और यह उन्हें देश सेवा में आने से रोकता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

LIVE: देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति