6 जून को सुमित्रा महाजन बनेंगी स्पीकर!

Webdunia
FILE
नई दिल्ली। वरिष्ठ सांसद कमलनाथ को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है, जो 4-5 जून को नवनिर्वाचित सांसदों को लोकसभा में शपथ दिलाएंगे। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 6 जून को कराया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है इंदौर से भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन अगली लोकसभा अध्यक्ष हो सकती हैं।

हालांकि सुमित्रा महाजन ने इस बात का खंडन किया है लोकसभा अध्यक्ष के लिए उनसे किसी ने संपर्क किया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि वरिष्ठता और महिला होने के कारण इस पद के लिए ताई के नाम से मशहूर महाजन का दावा सबसे मजबूत है।

सुमित्रा महाजन इसलिए भी इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं क्योंकि वे वर्तमान लोकसभा में ऐसी एकमात्र महिला हैं जो लगातार आठवीं बार चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं। साथ महिला होना भी उनके पक्ष में जाता है। हालांकि आदिवासी समुदाय से आने वाले करिया मुंडा भी इस पद के एक अन्य दावेदार भी हैं, लेकिन एक तो उनकी उम्र अधिक है, दूसरा उनका स्वभाव तीखा है। अत: अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद के लिए काफी सहनशील और शालीन व्यक्ति की दरकार होती है और सुमित्रा महाजन में ये सभी खूबियां हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन