चुनाव आयुक्तों का विदेश यात्रा खर्च बढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013 (19:21 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा विदेश यात्राओं पर खर्च 2008-09 में 8.33 लाख रुपए से करीब 900 प्रतिशत बढ़कर 2011-12 में 74.86 लाख रुपए हो गया था। हालांकि 2012-13 में मामूली कमी के साथ यह खर्च 62.98 लाख रुपए था।

आरटीआई के तहत दिए गए जवाब में आयुक्तों और उनके सहयोगियों के यात्रा खर्च का कुल आंकड़ा दिया गया है।

आरटीआई आवेदक एससी अग्रवाल को मिले जवाब के अनुसार घरेलू यात्राओं में खर्च में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई। 2008-09 में यह व्यय 63.86 लाख रुपए था, जो बढ़कर 2012-13 में 70.80 लाख रुपए हो गया।

साल 2008 से दिए गए आंकड़ों के अनुसार पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने 2008 से 2012 के दौरान आयोग के प्रमुख और एक सदस्य के तौर पर अधिकतम 23 विदेश यात्राएं कीं।

उन्होंने स्वीडन, अमेरिका, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, चिली, ब्रिटेन, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया, रूस, ब्राजील, सऊदी अरब, बेल्जियम, पाकिस्तान, भूटान, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और केन्या की यात्राएं कीं। आयोग के महानिदेशक अक्षय राउत ने 18 विदेश यात्राएं कीं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

सीएम डॉ. यादव ने दुबई से किया बाबा महाकाल को नमन, सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, जानें क्या दिया संदेश

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट