दुबई में रहमान को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Webdunia
भारतीय संगीतकार एआर रहमान को आठवें दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दुबई क्लचर एंड आर्ट्स ऑथिरिटी के अध्यक्ष और दुबई के शाह शेख मजीद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तुम ने एक पुरस्कार समारोह में रहमान को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। रहमान यह पुरस्कार पाने वाले सबसे युवा और पहले संगीतकार हैं।

रहमान से पहले यह पुरस्कार मॉर्गन फ्रीमैन, ओलिवर स्टोन, डैनी ग्लोवर, टेरी गिलियम, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, यश चोपड़ा और सुभाष घई को दिया जा चुका है।

फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष अब्दुल हमीद जुमा ने रहमान की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘रहमान कई संगीतकारों के लिए आदर्श हैं। उनकी एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान है। उनका संगीत दुनिया भर में पसंद किया जाता है।’’

जुमा ने कहा कि रहमान को यह पुरस्कार देकर दुबई फिल्म समारोह बहुत गौरव महसूस कर रहा है।(भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व