केरोलिन पिल्लई सेना में पुरोहित

Webdunia
भले ही भारत में महिला पुरोहित बनने के लिए नाको चने चबाने पड़े लेकिन अपने देश से हजारों किलोमीटर दूर एक भारतीय महिला इतिहास रचते हुए औपचारिक रूप से पुरोहित बन गई है। डरबन के पादरी और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री ने भी पिल्लई की प्रशंसा की है।

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल की महिला केरोलिन पिल्लई ने वहाँ की सेना में पुरोहित का पद ग्रहण किया है। पिल्लई उन 275 सेनाकर्मियों में शामिल हैं जिन्हें इसी सप्ताह के गहन प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया है। पिल्लई सेना में दो साल से कार्यरत हैं। हालाँकि पिल्लई सेनाकर्मियों से उम्र में दोगुनी हैं लेकिन उनका जोश और जज़्बा किसी सैनिक से कम नहीं है।

39 वर्षीय पिल्लई कहती हैं, 'सेना के जवानों को प्रशिक्षण के समय मेरी सलाह और मार्गदर्शन की जरूरत होगी जबकि मुझे उनसे शारीरिक सहायता की जरूरत होगी।' सेना के आध्यात्मिक जरूरतों को पूरा करने के लिए केरोलिन को पाँच दक्षिण अफ्रीका इंफ्रेट्री बटालियन में नियुक्त किया गया है। पिल्लई तकनीकी शिक्षा में स्नातकोत्तर हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

कारगिल की जंग में भारत के साथ थे कौन से देश और किसने दिया था दुश्मन पाकिस्तान का साथ, जानिए इतिहास

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें