Biodata Maker

भारतीयों की कहानी बयां करने वाली प्रदर्शनी लगेगी

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014 (08:46 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक प्रतिष्ठित संग्रहालय में गुरुवार को अपनी तरह की एक ऐसी पहली प्रदर्शनी लगेगी जिसमें भारतीय-अमेरिकियों के जीवंत इतिहास और उनकी बाहर से आए विदेशियों से अमेरिका के भविष्य के चेहरे एवं आवाज बनने तक की 200 वर्ष से अधिक लंबी यात्रा को दर्शाया जाएगा।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रति समझ को गहरा करने के लिए स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूट के नेशनल म्यूजि़यम ऑफ हिस्ट्री में 'बियोंड बॉलीवुड : इंडियन अमेरिकंस शेप द नेशन' नाम से प्रदर्शनी लगेगी।

5,000 वर्गफुट के क्षेत्र में लगने वाली इस प्रदर्शनी में इस समुदाय के सदस्यों के अमेरिकी समाज के लिए विविध योगदान, दैनिक अनुभवों और विरासत को दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी सालभर चलेगी।

इस प्रदर्शनी में भारतीय-अमेरिकी नईम खान द्वारा डिजाइन की गई वह पोशाक दिखाई जाएगी जिसे प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने पहना था। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में 1985 में पहले भारतीय-अमेरिकी विजेता को दी गई राष्ट्रीय स्पेलिंग बी ट्रॉफी और 2004 में ओलंपिक के दौरान जिम्नास्टिक में मोहिनी भारद्वाज द्वारा जीता गया रजत पदक भी प्रदर्शित किया जाएगा। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

डायबिटीज और वेट लॉस में फायदेमंद है माइक्रोवेव किया हुआ छिलके वाला आलू, जानिए क्यों?

शुगर लेवल बैलेंस करने वाले 5 आयुर्वेदिक फूड्स, रोजाना करें डाइट में शामिल

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव परिणाम : स्त्री-पुरुष समता, सामाजिक न्याय, विकास व हिंदुत्व का सम्मिलित परिणाम

8 लाख साल पुराने ऊनी हाथी का हो सकता है पुनर्जन्म, 4000 साल पहले हुआ था विलुप्त

Jhalkari Bai: जयंती विशेष: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों को धूल चटाने वाली वीरांगना झलकारी बाई का इतिहास

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे