173 गुना कीमत पर बिकी ओलिम्पिक की मशाल

Webdunia
रविवार, 17 अगस्त 2008 (19:46 IST)
बीजिंग ओलिम्पिक की एक मशाल यहां नीलामी में 37 हजार 843 डॉलर (2 लाख 60 हजार युआन) में बिकी जो उसकी मूल लागत से 173 गुना अधिक है।

मशाल की कीमत 1 लाख 20 हजार युआन लगाई गई थी लेकिन इसकी आखिरी बोली 2 लाख 91 हजार 200 युआन की लगी, जिसमें कमीशन भी शामिल है। 'द बीजिंग न्यूज' ने आज यहा ँ जानकारी दी।

बीजिंग ओलिम्पिक की आयोजन समिति के एक अधिकारी के हवाले से इसमें बताया गया कि हर मशाल की लागत करीब 1500 युआन आई है।

ओलिम्पिक एक्सपो बीजिंग 2008 के दौरान यह नीलामी हुई। एथेंस लंदन बर्लिन और बीजिंग ओलिम्पिक की मशाल को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखा गया।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक सबसे ज्यादा लोकप्रिय बीजिंग ओलिम्पिक की ही मशाल थी जो सबसे महँगी बिकी। बर्लिन ओलिम्पिक 1936 की मशाल से भी महँगी। पहली बार ओलिम्पिक मशाल रिले बर्लिन में ही शुरू हुई थी। यह मशाल 1 लाख 68 हजार युआन में बिकी।

नीलामी करने वाली चाइना गार्डियन ऑक्शंस कंपनी लिमिटेड ने मशाल खरीदने और बेचने वाले के बारे में तफ्सील से जानकारी देने से इनकार कर दिया।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे