डोपिंग के संदेह में दो धावक बाहर

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2012 (23:29 IST)
फ्रांस के नोर्डिन गेजार और स्पेन के एंजेल मुलेरा दोनों को डोपिंग के संदेह में ओलिम्पिक खेलों से बाहर कर दिया गया। ये दोनों 3000 मीटर स्टीपलचेज के एथलीट हैं।

फ्रांसीसी धावक नोर्डिन गेजार को प्रतिबंधित ईपीओ का उपयोग करने का दोषी पाया गया है और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है। गेजार ने ‘बी’ नमूने की जांच का आग्रह किया है जिसका परिणाम अगले सप्ताह पता चलेगा।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार गेजार पर इससे पहले 2006 में डोपिंग का दोषी पाए जाने पर दो साल का प्रतिबंध लगा था। यदि उनका बी नमूना भी पॉजीटिव आता है तो उन पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।

उधर मैड्रिड में स्पेनिश एथलेटिक्स महासंघ ने घोषणा की कि मुलेरा भी ओलिम्पिक में भाग नहीं लेगा। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुलेरा ने भी ईपीओ का उपयोग किया था, जिसके बाद उन्हें ओलिम्पिक दल से हटा दिया गया। उनकी जगह पर सेबेस्टियन मार्तोस को चुना गया है। ( वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या