मूर्छा कुम्भक प्राणायाम योग का लाभ

Webdunia
मूर्छा का अर् थ होता है बेहोशी। इस कुम्भक के अभ्यास से वायु मूर्छित होती है, लेकिन व्यक्ति नहीं। परिणामतः मन भी मूर्छित होता है, इसी कारण इसे मूर्छा कुम्भक प्राणायाम ( murcha pranayama) कहा जाता है। मूर्छा प्राणायाम का अभ्यास अधिक कठिन है।

विधि- सिद्धासन में बैठ जाएं और गहरी श्वास लें फिर श्वास को रोककर जालन्धर बंध लगाएं। फिर दोनों हाथों की तर्जनी और मध्यमा अंगुलियों से दोनों आंखों की पलकों को बंद कर दें। दोनों कनिष्का अंगुली से नीचे के होठ को ऊपर करके मुंह को बंद कर लें। इसके बाद इस स्थिति में तब तक रहें, जब तक श्वास अंदर रोकना सम्भव हों। फिर धीरे-धीरे जालधर बंध खोलते हुए अंगुलियों को हटाकर धीरे-धीरे श्वास बाहर छोड़ दें। इस क्रिया को 3 से 5 बार करें।

लाभ- इस क्रिया को करते वक्त पानी बरसने जैसी आवाज कंठ से उत्पन्न होती है, तथा वायु मूर्छित होती है, जिससे मन मूर्छित होकर अंततः शान्त हो जाता है। इस प्राणायाम के अभ्यास से तनाव, भय, चिंता आदि दूर होते हैं। यह धातु रोग, प्रमेह, नपुंसकता आदि रोगों को खत्म करता है। इस प्राणायाम से शारीरिक और मानसिक स्थिरता कायम होती है।

सावधानी- श्वास को रोककर रखते समय मन में किसी भी प्रकार के विचार न आने दें। यह क्रिया हाई ब्लडप्रेशर, चक्कर या मस्तिष्क से पीड़ित लोगों को नहीं करनी चाहिए। इस क्रिया से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से हृदय की गति कम हो जाता है, जिससे व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में चला जाता है, लेकिन वह बेहोश नहीं होता है। इसीलिए इस क्रिया को योग शिक्षक की देख-रेख में ही करना चाहिए।-शतायु

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

विश्व योग दिवस 2025: पढ़ें 15 पावरफुल स्लोगन, स्वस्थ रखने में साबित होंगे मददगार

वर्ष का सबसे लंबा दिन 21 जून को, जानें कारण और महत्व