भाजपा में भी बिकते हैं टिकट!

Webdunia
गुरुवार, 13 नवंबर 2008 (20:09 IST)
कांग्रेस के बाद भाजपा को भी धन के बदले टिकट आरोपों का सामना करना पड़ा और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नजदीकी सलाहकार तथा सांसद विश्वेन्द्रसिंह ने राज्य विधानसभा चुनाव के पार्टी उम्मीदवारों के चयन में धन शक्ति को मुख्य कारक बताते हुए गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

भरतपुर से सांसद सिंह ने यहाँ कहा मैं भाजपा का सक्रिय सदस्य और राजस्थान की मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार रहा हूँ। मैंने चीजों को बहुत नजदीक से देखा है। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए टिकटों को बेचे जाने को देखकर मैं स्तब्ध हूँ और इसके कारण मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

सिंह के इस्तीफे पर राजस्थान मामलों के भाजपा प्रभारी गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि विश्वेन्द्र के जाने से राज्य के चुनावों में पार्टी की संभावनाएँ तनिक भी प्रभावित नहीं होंगी। मुंडे ने कहा विश्वेन्द्र पार्टी से कुछ ज्यादा ही माँग रहे थे। हमने अपनी ओर से काफी कोशिश की, लेकिन हर चीज की हद होती है।

कांग्रेस नेता माग्रेट अल्वा ने हाल ही में अपनी पार्टी पर आरोप लगाया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में टिकट बेचे गए हैं। इसके कुछ ही दिन बाद अब भाजपा में विश्वेन्द्र ने अपनी पार्टी पर यह आरोप लगाया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

क्या वाकई सबसे सस्ता है iPhone 16E, जानिए क्या है कीमत

महाराष्ट्र के मंत्री कोकाटे को 30 साल पुराने मामले में 2 साल की सजा

Share Bazaar में गिरावट जारी, Sensex 203 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा

Rahul Gandhi : क्या प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे राहुल गांधी, सवाल पर दिया यह जवाब

Uttarakhand सरकार ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपए का बजट, पिछले वर्ष के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक