राजस्थान में पद को लेकर खींचतान तेज

Webdunia
- कपिल भट्ट

राजस्थान में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस की जाट लॉबी अशोक गहलोत का विरोध करते हुए किसी जाट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए खुलकर सामने आ गई है, जबकि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने यह कहकर इस दौ़ड़ को खुला कर दिया है कि कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनने का अधिकार है। इसके लिए यह कतई जरूरी नहीं कि वह विधानसभा का सदस्य हो।

इस सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उधर कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी ने बहुमत के आँक़ड़े से ज्यादा विधायक जुटा लिए हैं। राजस्थान कांग्रेस में मंगलवार को दिन भर मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिविधियाँ तेज रहीं।

सुबह राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जोशी ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला आलाकमान करेगा और इस बारे में अभी तक वहाँ से कोई संदेश नहीं मिला है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले जोशी को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन वे मात्र एक वोट से चुनाव हार गए। लेकिन आज के घटनाक्रम को देखते हुए लगता है कि अशोक गहलोत की राह आसान नहीं है और कांग्रेस में नेता पद को लेकर ल़ड़ाई काफी गहरा चुकी है।

हर विकल्प खुला कांग्रेस के एक बड़े सूत्र ने साफ कहा कि इस मुद्दे पर हर विकल्प खुला हुआ है और अब मुख्यमंत्री पद का मामला एकतरफा खेल नहीं रहा है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. जोशी की सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी से काफी निकटता हो गई है। (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

60 की उम्र में भाजपा नेता दिलीप घोष रचाएंगे शादी, सुबह की सैर पर हुई थी रिंकु से पहली मुलाकात

बाबा बौखनाग के नाम पर क्यों रखा जाएगा सिल्क्यारा सुरंग का नाम?

ब्यूटी क्वीन मेघना आलम के मोहपाश में फंसा सऊदी अरब का राजनयिक, फिर क्या हुआ

भाजपा का दावा, कांग्रेस का ATM बना नेशनल हेराल्ड, 2,000 करोड़ की संपत्ति पर सोनिया, राहुल की नजर

LIVE: पीएम मोदी ने एलन मस्क से बात की, जानिए क्या कहा?