ईमानदार विधायक चुनें-आडवाणी

भाजपा नेता की मतदाताओं से अपील

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2011 (19:16 IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को मतदाताओं से कहा कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि उनका मत भ्रष्ट लोगों को सत्ता प्रदान नहीं करे। उन्हें ऐसे लोगों को वोट देना चाहिए जो उनके और राज्य के कल्याण के लिए काम करें।

आडवाणी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की ओर से आपको मतदान का पवित्र अधिकार मिला है। आप इसका विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग कर ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त उम्मीदवारों का चयन कीजिए।

उन्होंने दावा किया कि गरीबी, बेरोजगारी, मूल्यवृद्धि और विद्रोह की समस्याएँ देश की आजादी के समय से बनी हुई हैं। केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से घिर गई है। इनमें 172000 करोड़ रुपए का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 1000 करोड़ रुपए का राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और मुंबई का आदर्श हाउसिंग घोटाला शामिल है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक