छेड़छाड़ मामले में शिनाख्त परेड

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2008 (21:58 IST)
पुलिस ने यहाँ दो अनिवासी भारतीय महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के सिलसिले में गिरफ्तार 14 आरोपियों की शनिवार को एक समाचार-पत्र के दो फोटोग्राफरों की मदद से शिनाख्त परेड कराई। इन फोटोग्राफरों ने घटना की तस्वीरें ली थीं।

एक अंग्रेजी दैनिक के वे दोनों फोटोग्राफर शनिवार को सुबह आर्थर रोड जेल पहुँचे और उन्होंने शिनाख्त परेड में पुलिस की मदद की।

अखबार के दोनों फोटोग्राफरों सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) अमरजीतसिंह उनके चालक और उनके साथ रहने वाले सिपाही के बयान विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए।

यहाँ की एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने गुरुवार को को आधी रात के बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों को 10 हजार रुपए की जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था। लेकिन वे जमानत और निजी मुचलका नहीं भर पाए इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया।

नववर्ष के मौके पर जुहू के एक होटल से निकली दो अनिवासी भारतीय महिलाओं के साथ भीड़ ने छेड़छाड़ की थी। पास ही मौजूद फोटोग्राफरों ने छेड़छाड़ करने वालों की तस्वीरें ले ली थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुए ड्रोन हमलों में 9 लोगों की मौत

अवैध निर्माण पर Supreme Court हुआ सख्त, मामलों को लेकर अदालतों को दिए ये आदेश

कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब : मुकेश अंबानी

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे