देश का सबसे बड़ा बुक मॉल!

Webdunia
बुधवार, 26 सितम्बर 2007 (15:38 IST)
कहा जाता है किताबें आदमी की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। अकेले हैं तो किताबें ऐसा माध्यम है ं, जिसके सहारे सारा अकेलापन, मायूसी दूर की जा सकती है।

कुछ लोगों का मानना है कि टीवी, इंटरनेट ने किताबों का मार्केट डाउन कर दिया है लेकिन यह सब बकवास है। लोग आज भी किताबों के दीवाने हैं और इसे साबित कर दिया है हाल ही में मैसूर में खुले बुक मॉल ने। इस मॉल में केवल अँगरेजी की दो लाख किताबें रखी गई हैं।

कर्नाटक के खूबसूरत शहर मैसूर के देवराजा मोहल्ला में खुला बुक मॉल अपने आप में अनोखा और भारत का पहला सबसे बड़ा बुक मॉल है। 18 हजार वर्गफुट में फैले इस पूरे एयरकंडीशन मॉल में अंग्रेजी के दो लाख से ज्यादा बुक टाइटल रखे गए हैं। इसके साथ ही कन्नड़ भाषा की 80 हजार किताबें हैं।

सपना बुक हाउस के ब्रांच मैनेजर कृष्णा सोनी कहते हैं कि माना जा रहा था कि इंटरनेट के आ जाने से किताबों के बाजार पर असर पड़ेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। किताबों के दीवाने आज भी मौजूद हैं। सपना बुक हाउस का यह देश में पाँचवाँ मॉल है। इसकी चार ब्रांच बंगलौर में है। सोनी का कहना है कि मैसूर में शैक्षणिक गतिविधियाँ बढ़ने के कारण यहाँ मॉल शुरू किया गया है। इससे पहले बंगलोर में खोलने का कारण भी यही था। ( नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात