पुष्कर में अमेरिकी पर्यटक से छेड़छाड़

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2008 (21:49 IST)
पुलिस ने राजस्थान की ब्रह्मा नगरी पुष्कर में एक अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोपी व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सर्किल ऑफिसर संग्रामसिंह ने बताया कि अमेरिकी पर्यटक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सत्यनारायण पुत्र भँवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पुजारी का साला साला है तथा मूल रूप से रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के करकेड़ी गाँव का बाशिन्दा है। अभियुक्त फिलहाल पुष्कर में अपने जीजा के साथ ही रह रहा है। अभियुक्त की शिनाख्त परेड गुरुवार को होगी।

सिंह के अनुसार शुरुआती जाँच में सामने आया है कि अमेरिकी पर्यटक महिला से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति सत्यनारायण ही था। उसके साथ कोई और नहीं था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ कल उस समय छेड़छाड़ की जब वह पुष्कर में पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि अमेरिका की महिला पर्यटक ने अज्ञात दो व्यक्तियों पर कल अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए आज पुष्कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

अमेरिकी पर्यटक जयपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर पुष्कर के भ्रमण पर आई है। सिंह के अनुसार पुष्कर भ्रमण पर आई जापान की किसी महिला पर्यटक ने अपने साथ बदसलूकी की रिपोर्ट या सूचना पुलिस को नहीं दी है।

बलात्कारी गिरफ्‍तार : उदयपुर शहर के एक गेस्टहाउस में गत 23 दिसंबर को ब्रिटेन की एक महिला पर्यटक के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया। अभियुक्त गेस्ट हाउस का मालिक है।

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

Weather update: मौसम ने फिर बदला मिजाज, जानिए कहां कैसा रहेगा वेदर?

मजदूर दिवस:माओवादियों के मजदूरों की आज़ादी अब दूर नहीं.....

LIVE: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई को पाकिस्तान सालों तक नहीं भूल पाएगा:मृगेन्द्र सिंह

पहलगाम हमले के 8 दिन बाद भारतीय नेतृत्व में कैसी सुगबुगाहट