बिजली चोरी के मुखबीर भी रईस

Webdunia
बुधवार, 2 जनवरी 2008 (10:37 IST)
बिजली की चोरी से सरकार को तो नुकसान होता ही है और जो जरूरतमंद हैं, उन्हें बिजली मिल नहीं पाती है। हरियाणा में अब बिजली की चोरी आसान नहीं होगी। इसके लिए एक योजना शुरू की गई थी और चोरी की जानकारी देने वाला खासी अहमियत रखता है।

यह योजना चोरी की सूचना देने से संबंधित है। इसमें बिजली का वितरण करने वाला निकाय चोरी की सूचना देता है। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद इस वितरण एजेंसी को करीब 2 करोड़ 10 लाख रु. दंड के रूप में प्राप्त हुए हैं। और तो और चोरी की जानकारी देने वाले भी रईस हो गए हैं। उन्हें करीब 5 लाख 55 हजार रु. मिले हैं।

किया क्या : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने यह योजना शुरू की। इसके लिए करीब 6400 लोगों को जुटाया गया। वे निगम को आस-पड़ोस में कहीं भी हो रही बिजली चोरी की जानकारी देते रहते थे। यह जानकारी मुफ्त टेलीफोन सेवा पर भी दी जा सकती है। इसके लिए दो ई-मेल एड्रेस भी बनाया गया, जिन पर आसानी से जानकारी दी जा सकती है।

जो व्यक्ति जानकारी देता है, उसकी पहचान गुप्त रखी जाती है। इस व्यक्ति को एक खुफिया कोड नंबर भी दिया जाता है। किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर इसे पुरस्कृत किया जाता है।

निगम ने इस तरह के करीब 1094 मामले पक़ड़े हैं। चोरी की जानकारी देने वाले करीब 176 लोगों को पुरस्कृत किया है। इसमें कम से कम पुरस्कार 1000 रु. और अधिकतम पुरस्कार 50,000 रु. का दिया जाता है। पुरस्कार की राशि चोरी के हिसाब से तय कर ली जाती है। ( नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

रूह अफजा विवाद में उलझे बाबा रामदेव, दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त आदेश

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

कश्मीरियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए, Pahalgam Attack में शहीद विनय नरवाल की पत्नी ने क्‍यों की यह अपील?

उन्नत कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए 3 मई को मंदसौर में होगा किसान मेले का आयोजन