मणिपुर में मुख्यमंत्री निवास पर धमाका

Webdunia
मंगलवार, 2 सितम्बर 2008 (12:17 IST)
मणिपुर के मुख्यमंत्री इबोबीसिंह के सरकारी आवास के निकट सोमवार को आतंकवादियों ने एक शक्तिशाली बम विस्फोट किया, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुए इस हमले की घटना कल रात नौ बजे की है। आतंकवादियों ने राकेट लांचर के सहारे यह विस्फोट कराया अथवा बंगले के उत्तर दिशा से हाथ से बम फेंका था।

इस हमले के दौरान सिंह और परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आतंकवादी संगठन रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कल रात से ही क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के आवास पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकवादियों ने 14 नवंबर 2006 को हमला किया था।
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक