महिला काजी ने कराया निकाह

लखनऊ में बदली वक्त ने करवट

Webdunia
बुधवार, 13 अगस्त 2008 (23:43 IST)
शहर ने बदलते समाज की नई तस्वीर उस वक्त उभरते देखी, जब योजना आयोग की सदस्य और इस्लामी विद्वान डॉक्टर सईदा हमीद ने मंगलवार रात हजरतगंज में निकाह पढ़वाया। यह वाकया अपने आप में इसलिए तारीखी हो गया, क्योंकि यहाँ निकाह पढ़वाने वाली एक महिला थी। पाँच में से चार गवाह भी महिलाएँ ही बनीं।

WDWD
रात 9 बजे जैसे ही डॉक्टर सईदा ने मजलिस के सामने नाईस हसन और इमरान अली से निकाह की रस्म अदा कराते हुए कुरआन की आयतें पढ़ीं, सारा मंजर इतिहास में दर्ज हो गया।

चेक से अदा किया मेहर : निकाह की खास बात यह थी कि मेहर की रकम 51 हजार रुपए तय हुई, जिसे इमरान ने चेक के जरिए तुरंत अदा कर दिया। निकाह भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन द्वारा तैयार किए गए एक निकाहनामे के तहत पढ़ाया गया।

केंद्रीय योजना आयोग की सदस्य डॉक्टर सईदा शिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला हैं, वहीं दूल्हा और दुल्हन सुन्नी संप्रदाय के हैं।

नाईश लखनऊ की रहने वाली हैं और आन्दोलन की संस्थापक सदस्य हैं और दूल्हा बने इमरान इस वक्त गुजरात में सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। इस मौके की गवाह बनने के लिए शहर और बाहर के समाजिक कार्यकर्ता भी जुटे थे।

रूढ़िवादिता के खिलाफ कद म : नाईश का कहना है कि उन्होंने यह निकाह रूढ़ीवादी परंपरा को तोड़ने के लिए किया है, वहीं इमरान अली ने कहा उन्हें इस तरह निकाह कर खुशी हो रही है। वे हमेशा से महिला अधिकारों के पक्षधर रहे हैं और निकाह इसे साबित करता है।

उन्होंने कहा हमने इस तरह एक प्रगतिशील कदम की बुनियाद रखने की कोशिश की है। गुजरात की जकिया जौहर ने कहा यह निकाहनामा पूरी तरह कुरआन पर आधारित है और इसे इस्लाम के विद्वानों से सलाह-मशविरा करने के बाद तैयार किया गया है।

जबानी तलाक की गुंजाइश नहीं : उन्होंने कहा कि इस निकाहनामे की रूह यह है कि औरत भी बराबरी की पार्टनर है। इसमें जोर इस बात पर है कि दोनों मर्द और औरत में किसी के साथ भी नाइंसाफी न हो। विवाद की सूरत में किसी को एकतरफा शादी तोड़ने का हक नहीं है। विवाद सुलझाने को मध्यस्थता जरूरी है और जबानी तीन तलाक की गुंजाइश नहीं है।

शिया और सुन्नी उलेमाओं में एक राय नहीं : अपनी तरह की इस अनोखी रस्म अदायगी को लेकर शिया और सुन्नी दोनों उलेमाओं में मतभेद हैं। शिया उलमा मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा निकाह औरत या मर्द कोई भी अदा करा सकता है। ऐसी कोई बंदिश नहीं है कि मर्द ही निकाह को अंजाम दे।

ईदगाह नायब इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महिली ने औरत के निकाह अदा कराने को गलत करार देते हुए कहा कि निकाह शरियत के मुताबिक मर्द द्वारा ही अदा किया जाना चाहिए। हाँ अगर मर्द मौजूद नहीं है तो औरत भी पढ़ा सकती है। निकाह जायज होगा, मगर मर्द का गवाह होना जरूरी है।

वैधता पर सवाल : फर्रुखाबाद इदगाह कमेटी के अध्यक्ष और इस्लाम के विद्वान रियाज अहमद ने ऐसे निकाह की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि महिला काजी की क्या स्थिति मानी जाए?, क्या उन्हें सरकार से अनुमोदन प्राप्त है? और यदि नहीं हैं तो इस शादी की कानूनी वैधता क्या होगी?, इसके जवाब मिलने चाहिए तभी ऐसे निकाह के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Maharashtra: जल संकट का प्रभाव एलोरा की गुफाओं व अन्य स्मारकों पर, टैंकरों से कर रहे आपूर्ति

भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच पर आतंकी हमले का साया, लोन वुल्फ अटैक की धमकी

Weather Updates: उत्तर भारत बना आग की भट्टी, दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 सालों का रिकॉर्ड

live : 8 राज्यों की 57 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 1 जून को वोटिंग

भारत-पाकिस्तान रिश्तों के लिए ऐतिहासिक मौका था लाहौर समझौता