मानसून कोंकण और गोवा पहुँचा

Webdunia
रविवार, 7 जून 2009 (22:52 IST)
मानसून कोंकण और गोवा क्षेत्र की ओर बढ़ गया है, जहाँ भारी बारिश हो रही है। यह जानकारी आज भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

आईएमडी ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को कर्नाटक के कुछ हिस्सों पूरे गोवा और कोंकण के कुछ इलाकों की ओर बढ़ गया है।

मौसम विज्ञानियों ने इससे पहले भविष्यवाणी की थी कि बारिश सामान्य समय से दो दिन पहले पाँच जून को गोवा और सात या आठ जून को मुंबई में होगी, लेकिन आइला चक्रवात ने सभी भविष्यवाणियों को झुठला दिया।

दक्षिण पश्चिम मानसून समय से एक हफ्ते पहले 20 मई को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और 23 मई को केरल पहुँचा, लेकिन पश्चिम बंगाल में आइला चक्रवात के कारण यह धीमा पड़ गया। चक्रवात के कारण पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में पिछले हफ्ते अच्छी बारिश हुई।

जून से सितंबर तक की मानसूनी बारिश का कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर अच्छा प्रभाव पड़ता है क्योंकि दो तिहाई भारतीय आजीविका के लिए कृषि और आधारित व्यवसाय पर निर्भर हैं। समय से बारिश होने पर धान और अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होती है। बारिश से गन्ने की खेती में भी सहायता मिलती है।
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

हर सेकंड तहस-नहस हो रही पृथ्वी, इसे बर्बाद करना बन्द कीजिए : यूएन प्रमुख

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

तीसरी बार PM बनने के बाद कल वाराणसी में मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, प्रमुख सचिव से लेकर कई जिलों के बदले जाएंगे कलेक्टर और एसपी