Hanuman Chalisa

रश्मि सिंह को स्त्री शक्ति सम्मान

Webdunia
नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को रश्मि सिंह को वर्ष 2012 के दयावती मोदी स्त्री सम्मान से सम्मानित किया।

PR

राजधानी के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर आज आयोजित सम्मान समारोह में दिल्ली प्रशासन की लोकसेवक रश्मि सिंह को 51 हजार रुपए के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

कौन हैं ‍रश्मि सिंह : रश्मि सिंह को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में उनकी विशेष सेवाओं के लिए चुना गया है। उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय ख्याति मॉडल, स्त्री शक्ति जेंडर रिसोर्स सेंटर प्रोग्राम दिल्ली के लिए जाना जाता है। दिल्ली में सामाजिक सुविधा संगम, मिशन कनवर्जेंस प्रोग्राम की संस्थापक निदेशक के तौर पर उन्होंने इस कार्यक्रम को बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

उन्होंने अपने प्रयासों के दौरान बहुत सारे नए विचारों की शुरुआत की और इसके जरिए कमजोर वर्गों तक अपनी पहुंच बनाई और वे एक गो-एनजीओ सहयोग के एक ‍अद्वितीय मॉडल के जरिए लाखों महिलाओं की क्षमताओं को बढ़ा रही हैं। अपने वर्तमान पद, कार्यकारी निदेशक, नेशनल मिशन फोर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमन, पर काम करते हुए उन्होंने बड़े पैमाने पर जेंडर कनवर्जेंस मॉडल को दोहराया।

रश्मि अपना यह पुरस्कार गरीब परिवारों की उच्च शिक्षा पाने योग्य लड़कियों को समर्थन देने के लिए समर्पित किया है और इस काम में वे अब तक छांटी गईं तीन लड़कियों को सीधा लाभ दिलाने के लिए संगठन से जोड़ रही हैं।

स्त्री शक्ति के बारे में : स्त्री शक्ति एक नेटवर्किंग आंदोलन है जो कि महिलाओं की समानता, आत्मनिर्भरता और समान अवसर के लिए सक्रिय है। यह संगठन अपनी गतिविधियों के जरिए एक ऐसी योजक शक्ति के तौर पर काम करती है जो कि विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षिक संस्थाओं, लेखकों, कलाकारों, पत्रकारों, प्रदर्शकों, महिला गुटों और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों को प्रचारित-प्रसारित कर स्त्री शक्ति समानांतर ताकत प्रतिवर्ष महिला वैज्ञानिकों और उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित करती है।

दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा और एक असाधारण महिला की याद में दिया जाने वाला सम्मान है, जिसे 1998 में शुरू किया गया था। पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र और मात्र 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

इससे पहले दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान निम्नलिखित महिलाओं को दिया गया...

ऊपा गांगुली -1998 : कोलकाता इंटरएक्टिव थिएटर
विद्या बल-1999 : पुणे समानान्तर पत्रकारिता
मांगी देवी-2000 : जयपुर ग्रामीण कार्य
मधुश्री दत्ता-2001 : मुंबई डॉक्यूमेंट्री फिल्में
अंजली इला मेनन-2002 : नई दिल्ली प्रमुख चित्रकार
श्रीमती ऊषा रॉय-2003 : नई दिल्ली पत्रकार
लैना रवींद्रन ग्रीन-2004 : उद्यमी सिलकन वैली अमेरिका
कंचन सी. भट्‍टाचार्य-2005 : आईपीएस (रिटायर्ड डीजीपी) उत्तरांचल
जस्टिस रूमा पाल-2006 : कोलकाता
रेवती-2007 : बेंगलोर फिल्म निर्देशक
माधवी मुद्गल-2008 : दिल्ली क्लासिकल डांसर
कृष्णा पूनिया-2009 : जयपुर महिला खिलाड़ी
सिस्टर जेटसन पेमा-2010 : धर्मशाला सामाजिक कार्य
सीमा कोहली-2011 : नई दिल्ल ी

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Montha से फसलें हुईं तबाह, कई पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए क्या हैं हालात

Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप के गाजा पीस प्लान को बड़ा झटका, बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर दिया 'पॉवरफुल अटैक' का आदेश

Bihar Assembly Elections 2025 : तो मुझे करें गिरफ्तार, बोले प्रशांत किशोर, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अयोध्या का विकास भव्यता, आस्था और आधुनिकता का संतुलित मॉडल बने

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा