वकीलों ने जज के कमरे में की तोड़फोड़

Webdunia
शुक्रवार, 25 जून 2010 (23:50 IST)
कोलकाता में कक्ष आबंटन को लेकर हुए विवाद के बाद अदालत परिसर के एक कमरे से पुलिस द्वारा जबरन निकाले जाने से आक्रोशित वकीलों के एक समूह ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय स्थित मुख्य न्यायाधीश मोहित एस. शाह के कमरे में तोड़फोड़ की।

इस घटना के वक्त शाह करीब 50 फुट दूर अलग बनाए गए अपने चेंबर में थे। यह घटना शाह के कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल के अंतिम दिन हुई। शाह का बंबई उच्च न्यायालय में तबादला हो गया है। कार्यालय सूत्रों ने बताया कि इस घटना का उनके तबादले से कोई संबंध नहीं है।

मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह के कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि कुछ वकीलों ने कमरे में घुसकर दरवाजों के शीशे तोड़ डाले और फर्नीचर को क्षति पहुँचाई। वरिष्ठ अधिवक्ता सुब्रतो मुखोपाध्याय ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कमरे के दरवाजे का सिर्फ काँच का एक टुकड़ा ही बाहर निकला था और उसे भी इरादतन नहीं निकाला गया था।

मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि करीब 60 से 70 वकीलों ने कल शाम कक्ष में कब्जा कर लिया और निकलने से मना कर दिया। पश्चिम बंगाल बार कौंसिल ने पुलिस की कल रात की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदेश की सभी अदालतों में आज कार्य के बहिष्कार का आह्वान किया है। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

Bakra Eid : दिल्‍ली की पशु मंडी में आया दुर्लभ बकरा, कीमत 10 लाख रुपए, जानिए क्‍या है खासियत...

48 घंटे में मौत, Corona Virus के बाद जानलेवा बै‍क्टीरिया से हड़कंप, जानिए कैसे बचें

लोकसभा चुनाव को लेकर DMK का दावा, PM मोदी ने नम आंखों से कहा था- NDA एक भी सीट नहीं जीत सका

IIT खड़गपुर की छात्रा का शव छात्रावास में फंदे से लटका मिला

भोपाल की बच गई हरियाली, 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना रद्द