सपा कार्यकर्ताओं ने बस में आग लगाई

Webdunia
शुक्रवार, 11 जनवरी 2008 (18:17 IST)
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बदसलूकी के विरोध में आज शहर में सपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज की एक सरकारी बस में आग लगा दी और कई वाहनों में तोडफोड़ की। सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूँका।

एसएसपी आनंद स्वरूप ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने आगरा से बाँदा जा रही सरकारी बस में आग लगा दी और कई अन्य वाहनों पर पथराव भी किया, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रावतपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के दो दर्जन कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने कानपुर दिल्ली राष्‍ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूँका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जा रहे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया और आगरा से बाँदा जा रही एक सरकारी बस में आग लगा दी। इस बस में करीब 20 यात्री थे, जो मुश्किल से अपनी जान बचाकर नीचे उतरे।

एसएसपी ने बताया कि समाजवादी पार्टी नेता काफी उग्र थे और उन्होंनें सड़क पर वाहनों में जमकर पथराव किया, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। आधे घंटे तक चले सपाइयों के उपद्रव के बाद भी पुलिस का कोई अता-पता नहीं था। बाद में एसएसपी आनंद स्वरूप और जिला अधिकारी आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुँचे।

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

भारत के अटैक से पहले ही पाकिस्तान में भूकंप के झटके

सोने के भावों तेजी के बाद अक्षय तृतीया पर कैसी रही खरीदी

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

अखिलेश यादव ने विवादित पोस्टर पर दी सफाई, बताया किसने बनवाया था Postar

Mother Dairy के बाद Amul का दूध भी महंगा, 2 रुपए बढ़ाए दाम