समुद्र में गुम हुए 42 लोगों को बचाया

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010 (11:12 IST)
उड़ीसा के धामरा तट के पास बंगाल की खाड़ी में मंगलवार रात से लापता हुए 42 लोगों को गुरुवार की शाम सुरक्षित बचा लिया गया।

भद्रक के अतिरिक्त जिलाधिकारी देवेन्द्र महापात्र ने स्थानीय मछुआरों के हवाले से यहाँ संवाददाताओं को बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। स्थानीय मछुआरों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया था। समुद्र में गुम हुए लोगों को कोसिया के पास सुरक्षित निकाल लिया गया।

महापात्र ने बताया कि उन लोगों की नौका के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आने पर वे सभी एक मैंग्रोव जंगल के पास रुक गए थे। बाद में मौसम खराब होने और समुद्र में ज्वार की स्थिति उत्पन्न होने के कारण वे सभी वहीं रुक गए। उन्होंने बताया कि 15-16 लोगों की क्षमता वाली इस नौका में आठ बच्चों और दस महिलाओं समेत करीब 45 लोग सवार थे। बासुदेवपुर थानांतर्गत नुआगाँव निवासी ये लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए अरादई जा रहे थे जिनमें से तीन यात्री वापस धामरा आ गए थे।

महापात्र ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने अंतिम बार इस नौका को करंजमाला में देखा गया था। नौसेना, तटरक्षक दल और समुद्री पुलिस के जवान खराब मौसम के कारण कल समुद्र में नहीं जा सके। स्थानीय मछुआरों ने सभी लापता लोगों को आज सुबह कोसिया के पास देखा और उन्हें तट पर लेकर आए। (वार्ता)

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा