हिट एंड रन मामले के आरोपी का आत्मसमर्पण

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2012 (13:58 IST)
मुंबई में वर्ष 2006 में सात लोगों को कुचलकर भाग जाने के आरोपी एलिस्टर परेरा ने मुंबई पुलिस के समक्ष शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एक निचली अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के एक दिन बाद उसने आत्मसमर्पण किया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद सेवरी सत्र अदालत ने कल उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।

खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधीक्षक मंगेश पोटे ने बताया कि परेरा ने आज सुबह हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सेवरी कोर्ट ने उसके खिलाफ कल शाम एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जल्द ही परेरा को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

सोमवार को आत्मसमर्पण के लिए मुंबई का यह 27 वर्षीय कारोबारी खार पुलिस स्टेशन पहुंचा था। लेकिन अदालत या पुलिस को उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त नहीं होने के कारण उसे वापस घर भेज दिया गया था।

बांद्रा में फुटपाथ पर सो रहे सात लोगों को कार से कुचलने के आरोप में उच्चतम न्यायालय ने 12 जनवरी को परेरा की तीन साल की जेल की सजा को बरकरार रखा था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन