'फुल टाइम' मुख्यमंत्री होंगे उमर अब्दुल्ला

पीडीपी की सताई कांग्रेस ने बदला अपना फैसला

Webdunia
शुक्रवार, 2 जनवरी 2009 (23:04 IST)
पिछली सरकार के कटु अनुभवों तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा के जनादेश को देखते हुए कांग्रेस ने राज्य में नेशनल कांफ्रेंस के साथ बनने जा रही साझा सरकार में बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाने के सिद्धांत को नहीं अपनाने का फैसला किया है।

जम्मू-कश्मीर की साझा सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए दोनों दलों की शुक्रवार को यहाँ हुई बैठक में कांग्रेस ने साफ कर दिया कि वह बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं है और इस तरह अब उमर अब्दुल्ला पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस का उपमुख्यमंत्री होगा, जो जम्मू क्षेत्र का होगा।

अब्दुल्ला ने बताया राज्य में बारी-बारी से मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस ने साफ कर दिया कि तीन वर्ष बाद उसकी ओर से मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2002 में कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की साझा सरकार बनाने के लिए हुए समझौते में तीन-तीन वर्ष के लिए दोनों दलों का मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति हुई थी, लेकिन तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर दोनों दलों में कड़वाहट पैदा हो गई थी।

उमर अब्दुल्ला पाँच जनवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नेशनल कांफ्रेंस के दो तथा कांग्रेस के तीन मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गाँधी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने की पूरी संभावना है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित