गुप्तिधाम तीर्थक्षेत्र में प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

अहिंसा से होगा समाज का कल्याण

Webdunia
ND

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गन्नौर में स्थापित हो रहे गुप्तिधाम तीर्थक्षेत्र में चल रहे 11 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव की धूम छाई हुई है। इस अवसर पर आयोजित गर्भकल्याणक धार्मिक अनुष्ठान पर हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया मुख्य अतिथि थे।

इस अवसर जैन संप्रदाय के महान संतश्री गुप्तिसागरजी महाराज ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य मानव जाति के कल्याण तथा राष्ट्र के उन्नयन के लिए सद्कर्म करना है। पंचकल्याणक धार्मिक अनुष्ठान में जगन्नाथ पहाड़िया की धर्मपत्नी व लेडी गवर्नर शांति पहाड़िया और उनकी सुपुत्री सुनीता पहाड़िया भी शरीक हुईं।

इस मौके पर राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा कि जैन धर्म के मूल आधार सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य व अस्तेय से ही समाज का कल्याण हो सकता है। धर्म व संस्कृति के विशेषज्ञों के मतानुसार भगवान महावीर कोई चिकित्सक नहीं थे, अर्थशास्त्री नहीं थे, लेकिन उन्होंने चिकित्सा-शास्त्र व अर्थशास्त्र में सार्थक एवं मौलिक हस्तक्षेप किया।

ND
वे दार्शनिक नहीं थे पर गीता की उनकी अपनी व्याख्या है। समाजशास्त्री नहीं थे, लेकिन स्त्री कल्याण, दरिद्र उद्धार को उन्होंने अपनी निजी मौलिक योजनाओं के अनुसार प्रस्तुत किया।

वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि श्री गुप्तिसागरजी महाराज द्वारा गन्नौर में स्थापित किया जा रहा यह गुप्तिसागर धाम न केवल जैन धर्म के श्रेष्ठ दर्शन का केंद्र होगा, अपितु स्थापत्य कला का भी बेजोड़ नमूना होगा। इस अवसर पर जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे इस बारे में सरकार से वकालत करेंगे।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजक तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत मुख्य न्यायधीश, न्यायमूर्ति वी.के. जैन ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व गन्नौर में गुप्तिसागर धाम स्थापित करने की जो कल्पना श्री गुप्तिसागरजी महाराज ने की थी, वह अब मूर्त रूप लेने लगी है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांके बिहारी मंदिर में सिर्फ जन्माष्टमी पर ही क्यों होती है मंगला आरती, क्या है रहस्य

घर में कुत्ता पालने से कौन-सा ग्रह मजबूत होता है?

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्‍ण को 8 वक्त क्यों लगाएं भोग, जानिए रहस्य

जन्माष्टमी पर अपनाएं श्री कृष्ण नीति के ये 5 गुण, सफलता चूमेगी आपके कदम

जन्माष्टमी के अवसर पर पढ़िए श्रीमद्भागवत गीता के 10 सबसे प्रभावशाली श्लोक और उनके अर्थ

सभी देखें

धर्म संसार

निसंतान दंपत्ति के लिए वरदान है संतान सप्तमी का व्रत, जानें कब है संतान सप्तमी और क्यों है खास?

अजा जया एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी के कितने दिन बाद मनाई जाती है राधाष्टमी? जानें तिथि पूजा विधि और महत्व

क्या घर में कुत्ता पालना चाहिए? जानिए ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के नियम

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल