rashifal-2026

उत्तरप्रदेश के मदरसे में रामायण का पाठ

कौमी एकता को बढ़ावा देने कें जुटा एक मदरसा

Webdunia
ND
उत्तरप्रदेश का एक मदरसा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्‌ पर छिड़ी हर बहस को झुठला रहा है। यहां न सिर्फ रोजाना वंदे मातरम्‌ के गायन के बाद पवित्र कुरान पढ़ाई जाती है, बल्कि गीता और रामायण का भी पाठ होता है।

आंबेडकरनगर जिले के सतासीपुर स्थित नियामत-उलूम मदरसे में यह सिलसिला पिछले 30 सालों से चल रहा है। यहाँ के शिक्षक और बच्चे हाल ही वंदेमातरम्‌ के खिलाफ जारी फतवे का विरोध करते हुए एक सुर में कहते हैं कि वे हर वह कोशिश करेंगे जिससे कौमी एकता को बढ़ावा मिले।

मदरसे के संस्थापक और हेडमास्टर मौलवी मेहराब हासिम ने कहा, राष्ट्रहित से ऊँचा कोई नहीं है और वंदे मातरम्‌ तो हमारे देश का गुणगान है। ऐसे में यह समझ में नहीं आ रहा है कि वंदे मातरम्‌ गाने पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने क्यों ऐतराज जताया है। ये शर्मनाक, गंभीर और सोचनीय है।

इस मदरसे में 200 छात्र हैं और अहम बात यह कि इनमें से 30 हिंदू हैं। लंच समाप्त होने के बाद पढ़ाई शुरू होने के पहले इस मदरसे में एक और खास नजारा देखने को मिलता है, जब सभी छात्र कतार में खड़े होकर गायत्री मंत्र का पाठ करते हैं। बच्चों को गायत्री मंत्र के उच्चारण कराने वाला छठी कक्षा का छात्र रईस अहमद का कहना है, यहाँ पढ़ने पर गर्व महसूस होता है। हम एक साथ पढ़ते, खेलते और मिल-बांटकर खाते हैं। धर्म हमें नहीं बाँध सकता। मास्टर जी कहते हैं कि हम एक ही खुदा के बनाए हुए हैं।

मौलवी मेहराब हासिम ने सन्‌ 1976 में इस मदरसे की स्थापना की थी। इस मदरसे को कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिलती है। यहां के लोग ही चंदा इकट्ठा करके मदरसे को दान करते हैं। संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षक अब्दुल कलाम कहते हैं कि इस मदरसे से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जिनका काम एक-दूसरे को लड़वाना है। यहाँ शिक्षकों का एक ही मकसद है-गीता, कुरान और रामायण की तालीम देकर छात्रों को बेहतर इंसान बनाना।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य

वर्ष 2026 में सोना रहेगा टॉप पर या कि चांदी, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

Kharmas 2025: खरमास क्यों रहता है क्या करना चाहिए इस माह में?

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

17 December Birthday: आपको 17 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 दिसंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Christmas Story: क्रिसमस पर जानिए प्रभु यीशु के जन्म की कहानी

Budh Pradosh Vrat Date: बुध प्रदोष व्रत पर जानें महत्व, पूजा विधि और 5 फायदे

बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों को वर्ष 2026 में रहना होगा संभलकर