गुरु कराते हैं ईश्वर का अनुभव

महापुरुषों के चार प्रकार

Webdunia
WD

वैराग्य के बाद एवं ईश्वर की शरणागति के पूर्व एक तत्व मध्य में है, जिसके बिना कार्य नहीं हो सकता। उस तत्व का नाम गुरु 'महापुरुष' है। कौन-सा मार्ग किस साधक के लिए श्रेयस्कर होगा, इसका निर्णय महापुरुष करेगा। अड़चनों का समाधान भी वहीं करेगा। ईश्वर की प्राप्ति के लिए गुरु-संत की शरण में जाना होगा।

महान संत तुलसीदास जी रामायण में कहते हैं कि बिना गुरु के अज्ञेय तत्व को नहीं जाना जा सकता। गुरु के वचन पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए। गीता के अध्याय चार के श्लोक 34 में कहा गया है कि हमें कोई सच्चा संत मिल जाए तो उनकी शरण में जाकर जिज्ञासु भाव से उनसे प्रश्न पूछकर ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। बिना सत्संग के ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता।

आज के समय में हमें ऐसे संतों की आवश्यकता है, जो वेदशास्त्रों के ज्ञाता हों, स्वयं ईश्वर-अनुभव प्राप्त कर चुके हों। ऐसे संतों से हमारा कार्य बन सकता है। जिस जीवात्मा ने परमपुरुष को प्राप्त कर लिया है, वह महापुरुष कहलाता है। हमारे लिए समस्या है कि हम संतों को कैसे पहचानें?

ND
महापुरुष चार प्रकार के होते हैं। एक जो अंदर से महापुरुष होते हैं, बाहर से भी महापुरुष हैं। दूसरे जो अंदर से महापुरुष हैं, किंतु जो सांसारिक कार्य करते हुए दिखते हैं। तीसरे ऐसे संत होते हैं, जो अंदर से भी दंभी और बाहर से भी दंभी हैं। चौथे प्रकार के संत जो अंदर से दंभी हैं, किंतु जो बाहर से संत-महापुरुष का होना व्यक्त करते हैं। ऐसे संतों की पहचान अत्यंत कठिन है।

हमारे देश में 99 प्रतिशत संत हुए हैं, जो बाह्यरूप से सांसारिक रहे हैं, किंतु अंदर से प्रेम करने में लीन रहते हैं। यह गंभीर समस्या है। वास्तविक ईश्वरी ज्ञान के बाद अनंतकाल तक कभी अज्ञान नहीं आ सकता तथा ईश्वरी आनंद पाने के बाद अनंत काल तक दुख नहीं रह सकता।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पीपल की पूजा के पीछे क्या है लॉजिक, क्या सच में होता है भूत-प्रेत का वास या कुछ और है चमत्कार, जानिए सच्चाई

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

क्या सितंबर में मोदी जी छो़ड़ने वाले हैं पद, यदि ऐसा है तो फिर कौन बनेगा नया पीएम?

विश्व का एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां हर रात शयन के लिए आते हैं भोलेनाथ और माता पार्वती, साथ खेलते हैं चौपड़

सभी देखें

धर्म संसार

कर्क राशि में सूर्य का गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

क्या शिवजी को भांग चढ़ती है?

शिवलिंग की आधी परिक्रमा करने के पीछे का रहस्य जानें

सावन मास के दौरान सपने में शिवजी या सांप दिखाई दे तो क्या होता है?

श्रावण मास का नाग मरुस्थले पर्व आज, जानें इतिहास और महत्व