जीवन में भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ

गृहस्थी का मूलमंत्र है प्रेम

Webdunia
ND

' दांपत्य जीवन में झूठ, अहंकार व संदेह का समावेश हो जाए तो परिवार को बिखरने में देर नहीं लगती।' ये विचार भागवत वाचक पं. विजयशंकर मेहता ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने शिव-सती का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि पति-पत्नी में झूठ, अहंकार व संदेह का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इन तीन प्रमुख बातों के कारण ही परिवार टूट जाता है।

गृहस्थों को इन तीनों बुराइयों से हमेशा दूर रहने का प्रयत्न करना चाहिए। घर-गृहस्थी में परमात्मा का ध्यान व पूजन हमेशा किया जाए तो परिवार में खुशियाँ बनी रहती हैं। एक अच्छे गृहस्थ की पूँजी धैर्य ही होती है। जीवन में किसी भी चीज को पाने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। ईश्वर पर भरोसा रखने से सब कुछ धीरे-धीरे प्राप्त हो जाता है।

ND
आज नहीं तो कल सुख अवश्य मिलता है। सुख के पीछे भागना नहीं, बल्कि दुख का सामना करते हुए सुख के आने का इंतजार धैर्यपूर्वक करना चाहिए। इससे सुख मिलने पर उसका मजा दोगुना हो जाता है।

उन्होंने कहा कि परिवार सुनीति एवं सुरुचि के जीवन की तरह चलता है। जिन परिवारों में सुनीति अपनाई जाती है, उनके घर ध्रुव जैसा पुत्र पैदा होता है, जिसके पीछे पूरा परिवार तर जाता है। वहीं दूसरी ओर सुरुचि की तरह जो माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। उसके घर उत्तम जैसा पुत्र पैदा होता है, जो संसार के पीछे-पीछे चलता है।

भारतीय संस्कृति में एक अद्भुत घटना यह हुई कि एक माँ ने पुत्र को गुरु मानकर उससे ज्ञान प्राप्त किया। यही संस्कृति हमारी भारतीय संस्कृति को विशेष दर्जा देती है। उन्होंने बताया कि देवहुति ने अपने पुत्र कपिल मुनि को अपना गुरु मानकर ज्ञान का अर्जन किया था। कपिल मुनि ने जीवन में भक्ति को ही सर्वश्रेष्ठ माना है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

यदि आप कावड़ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो कैसे शिवजी पर जल अर्पित करें, जानिए

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

आषाढ़ व्रत पूर्णिमा का क्या है महत्व, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की समस्या

गुरु और जीवन : अभिन्न हैं

भविष्यवाणी: अब होने वाली है स्वर्ण युग की शुरुआत, जानिए श्रीकृष्ण ने माता गंगा से क्या कहा...