मुक्त‍ा गिरी : जैन सिद्धक्षेत्र

राजश्री कासलीवाल
...जहां आज भी होती है केसर-चंदन की वर्षा

* जैन तीर्थस्थल मुक्त‍ा गिरी (मेंढागिरी)
* मेंढागिरी (मुक्त‍ा गिरी) का परिचय :-
 
FILE


दिगंबर जैनियों का सिद्धक्षेत्र भारत के मध्य में, महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है 'मुक्त‍ा गिरी'। मुक्त‍ा गिरी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आता है। सतपुड़ा पर्वत की श्रृंखला में मन मोहनेवाले घने हरे-भरे वृक्षों के बीच यह क्षेत्र बसा हुआ है। जहां से साढ़े तीन करोड़ मुनिराज मोक्ष गए हैं। इसीलिए कहा जाता है -

अचलापूर की दिशा ईशान तहां मेंढागिरी नाम प्रधान।
साढ़े तीन कोटी मुनीराय तिनके चरण नमु चितलाय।।

जहां 250 फुट की ऊंचाई से जलधारा गिरती है। वह Water Fall जिससे जलप्रपात निर्मित हुआ है। निसर्ग के हरे-भरे उन दृश्यों एवं पहाड़ों को देखकर हर मन प्रफुल्लित हो जाता है। इस स्थान को मुक्तागिरी के साथ-साथ मेंढागिरी भी कहा जाता है।

 
FILE



मुक्तागिरी की फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें।

FC


मुक्त‍ा गिरी का इतिहास : एलिच‍पूर यानी अचलपुर में स्थित मुक्त‍ा गिरी सिद्धक्षेत्र को स्व. दानवीर नत्‍थुसा पासुसा कळमकर ने अपने साथी स्व. रायसाहेब रूखबसंगई तथा स्व. गेंदालालजी हीरालालजी बड़जात्या के साथ मिलकर अंग्रेजों के जमाने में खापर्डे के मालगुजारी से सन् 1928 में यह मुक्तागिरी पहाड़ मंदिरों के साथ खरीदा था। इस मुक्त‍ा गिरी सिद्धक्षेत्र का इतिहास काफी रोमहर्षक है।

कहा जाता है कि उस समय शिकार के लिए पहाड़ पर जूते-चप्पल पहन कर जाते थे और जानवरों का शिकार करते थे। इसी वजह से, पवित्रता को ध्यान में रखते हुए यह पहाड़ खरीदा गया।

निर्वाण कांड में उल्लेख है कि इस क्षेत्र पर दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का समवशरण आया था। इसीलिए कहा जाता है कि 'मुक्त‍ा गिरी पर मुक्ता बरसे। शीतलनाथ का डेरा।' ऐसा उस वक्त मोतियों की वर्षा होने से इसे मुक्तागिरी कहा जाता है।

एक हजार वर्ष पूर्व मंदिर क्रमांक दस के पास ध्यान मग्न मुनिराज के सामने एक मेंढा पहाड़ की चोटी से गिरा। मुनिराज ने उसके कान में णमोकार मंत्र का उच्चारण किया। वह मेंढा मृत्यु के बाद स्वर्ग में देवगति प्राप्त होते ही मुनि महाराज के दर्शन को आया।

तब से हर अष्टमी और चौदस को यहां केसर-चंदन की वर्षा होती है। इसी समय से इसे मेंढागिरी भी कहा जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 25 साल पूरे, एकता कपूर ने मनाया जश्न

पति पराग त्यागी संग 17 जुलाई को यह बड़ा काम करने वाली थीं शेफाली जरीवाला, निर्देशक ने किया खुलासा

बैल की जगह खुद हल खींच रहे थे बुजुर्ग दंपति, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर पर क्या भारी पड़े यश, रावण के अवतार में लूटी लाइमलाइट

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म