प्रकृति और सांस्कृतिक धरोहर का पालना- उत्तरप्रदेश

Webdunia
आगरा : मुगल शहंशाह शाहजहाँ और मुमताज बेगम के अमर प्रेम के प्रतीक ताजमहल का शहर। मुगल शहंशाहों के जमाने में भारत की राजधानी, विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक।

दिल्ली से दूरी लगभग 200 किलोमीटर। भारत के प्रमुख शहरों से हवाई सड़क और रेल मार्गों द्वारा जुड़ा हुआ। तापमान गर्मियों में 45-21, सर्दियों में 31-4.2।

अन्य दर्शनीय स्थल : दयाल बाग, फतेहपुर सीकरी। 60 किलोमीटर दूर भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य। कृष्ण भक्तों का प्रमुख उपासना स्थल मथुरा और ब्रजभूमि भी निकट ही है।

वाराणसी : प्रमुख हिंदू तीर्थ। संभवतः भारत का प्राचीनतम्‌ नगर। भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों क्रमांक 2, 7 और 29 के जंक्शन पर स्थित।

हिंदुओं का पवित्रतम्‌ तीर्थ स्थल रानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा सन्‌ 1777 में निर्मित विश्वनाथ मंदिर के अलावा बनारस के गंगाघाट विदेशियों के लिए भी बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र हैं। हिंदू तीर्थ के अलावा वाराणसी में ज्ञानव्यापी मस्जिद 1 तथा 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित। बौद्ध तीर्थ स्थान सारनाथ है। यहाँ केंद्रीय तिब्बतीय अध्ययन संस्थान भी है और कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश 'महा-धर्म-चक्रप्रवर्तन' यहीं पर दिया था। उसी के स्मारक के रूप में यहाँ सम्राट अशोक महान ने एक स्तूप का निर्माण भी किया।

14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामनगर संग्रहालय पुरातत्व प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र। 80 किलोमीटर दूर विंध्याचल शक्तिपीठ, अष्टभुजा विंध्यवासिनीदेवी का मंदिर।

प्रमुख मेले तथा उत्सव : बुद्ध पूर्णिमा, सारनाथ मई महीने में, रामलीला, ध्रुपद मेला, हनुमंत जयंती, भरत मिलाप, नाककटैया मेला, महाशिवरात्रि, पर्यटन महोत्सव, गंगा महोत्सव। प्रतिवर्ष प्रबोधिनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक (अक्टूबर-नवंबर)

संग्रहालय और कला वीथिकाएँ : भारत कला भवन, फोर्ट म्यूजियम तथा एबीसी आर्ट, बनारसी साड़ियाँ।

लखनऊ : मुस्लिम तहजीब, नजाकत और नफाजत का शहर लखनऊ उत्तरप्रदेश की राजधानी। लजीज कबाब और चिकन के कुर्तों का शहर लखनऊ देश के सभी बड़े शहरों से विमान, सड़क तथा रेलमार्गों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली और खजुराहो से दूरी क्रमशः 569 तथा 320 किलोमीटर।

प्रमुख दर्शनीय स्थल : बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, हुसैनाबाद, जामा मस्जिद, रेसीडेंसी, विधानसभा भवन तथा ब्रिटिश जमाने का स्मारक लामारतीनियरे।

इलाहाबाद : गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित इलाहाबाद या प्राचीन प्रयाग हिंदुओं के प्रमुखतम तीर्थस्थानों में से एक। प्रति बारह वर्र्षों में आयोजित होने वाले महाकुंभ, मदनमोहन मालवीय के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का शहर। नेहरू परिवार एवं आनंद भवन का शहर, अमिताभ बच्चन का शहर, इलाहाबाद भारत में राजनीति, साहित्य, संस्कृति एवं धर्म का केंद्र।

दर्शनीय स्थल : संगम, इलाहाबाद किला, पातालपुरी, हनुमान मंदिर, खुसरो बाग, आनंद भवन, ऑल सेंड्स गिरजाघर।

ऑल सेंड्स गिरजाघर : कलकत्ता के विक्टोरियल मेमोरियल के वास्तुकार विलियम एमरसम द्वारा तेरहवीं सदी की गोथिक शैली में निर्मित।

निकटवर्ती आकर्षण : कौशाम्बी 60 किलोमीटर, बौद्ध तथा जैन धर्म का केंद्र, चित्रकूट 137 किलोमीटर, हिंदू तीर्थ स्थान। भगवान राम वनवास अवधि में यहाँ रहे, चित्रकूट में ही कामदगिरि, रामघाट, जानकीकुंड, हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी तथा सती अनुसूया आश्रम। इलाहाबाद से वाराणसी 125 किलोमीटर और अयोध्या 167 किलोमीटर।

देहरादून : हिमालय और शिवालिक पर्वतमालाओं, गंगा तथा यमुना के बीच स्थित देहरादून वानिकी अनुसंधान केंद्र, भारतीय सैनिक अकादमी तथा भारतीय सर्वेक्षण संस्थान।

ऋषिकेष : ऋषि-मुनियों की विचरण स्थली तथा विश्व की योग राजधानी के रूप में मशहूर ऋषिकेष अपने आश्रमों तथा गंगा के घाटों तथा गंगा पर 1929 में बने झूलते पुल लक्ष्मण झूला के लिए प्रसिद्ध है। त्रिवेणी घाट, 13 मंजिला कैलाश आनंद मिशन आश्रम, योग निकेतन, वेद निकेतन, शिवानंद आश्रम ऋषिकेष के प्रमुख आकर्षण हैं।

हिंदू संस्कृति, धर्म एवं योग विराग के लिए प्रख्यात्‌ ऋषिकेष को देहरादून, हरिद्वार तथा दिल्ली से (300 किलोमीटर लगभग) द्वारा रेल, वायु तथा सड़क मार्ग द्वारा पहुँचा जा सकता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें परिधान

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, भूलकर भी ना करें ये काम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर कब से कब तक है भद्रा का साया? नोट करें Date-time

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

सभी देखें

धर्म संसार

दिवाली पर क्यों बनाते हैं रंगोली? जानिए क्या है रंगोली का इतिहास

Aaj Ka Rashifal: 20 अक्टूबर करवा चौथ का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट