Dharma Sangrah

बुरे काम का बुरा नतीजा...

यहूदी संत सिम्शा बुनेन की सीख

Webdunia
यहूदी संत सिम्शा बुनेन अपने ढंग से लोगों को शिक्षित करने के लिए विख्यात थे। उनके पड़ोस में एक दुराचारी व्यक्ति रहता था। उसे किसी भी अच्छे काम से जैसे विरोध रहता था। उसकी बुरी आदतों को देख संत सिम्शा बुनेन को बड़ा दुख होता।

वह दुराचारी व्यक्ति शतरंज का शौकीन था। जब सिम्शा को उसके शतरंज का शौकीन होने का पता चला तो एक दिन उन्होंने उसे शतरंज खेलने के लिए बुलाया।

FILE


खेल के दौरान सिम्शा बुनेन ने जान-बूझकर गलत चाल चली। जब वह व्यक्ति उनके मोहरे मारने लगा, तो माफ कीजिए कहकर वे मोहरे वापस लेने लगे। उस आदमी ने कोई आपत्ति न की और चाल वापस लेने दी।

थोड़ी देर बाद बुनेन ने पुनः गलत चाल चली और माफी मांगते हुए अपनी चाल वापस लेनी चाही लेकिन इस बार वह व्यक्ति नाराज हो गया और बोला, 'मैंने एक बार मोहरा वापस लेने क्या दिया कि आप तो बार-बार चाल वापस लेना चाहते हैं। इस बार मैं चाल वापस नहीं लेने दूंगा।'


तब सिम्शा ने हंसकर उससे कहा, 'भाई, तुम खेल में मेरी दो गलत चालों को नजरअंदाज करने को राजी नहीं हो लेकिन अपनी जिंदगी में गलत चाल चलकर चाहते हो कि खुदा उन्हें हमेशा नजरअंदाज करता रहे लेकिन ध्यान रखो गलत चालों का अंजाम कभी अच्छा नहीं होता, इसलिए यदि हमें दुनिया में रहना है तो बुरे कर्मों का त्याग कर स्वयं को अच्छे कामों में ही लगाना चाहिए।'

शुरू में उस व्यक्ति ने संत की बातों पर तवज्जो नहीं दी लेकिन जब खेल खत्म होने के बाद अपने घर गया तो उसे महसूस हुआ कि संत ठीक कह रहे थे और उसने गलत काम करना छोड़ दिया ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 नवंबर, 2025)

Birthday 20 November | 20 नवंबर 2025 : आपका जन्मदिन

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस, जानें उनके 6 खास कार्य

Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर माह में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व