दरगाह पर चढा़ई जाती है जलती सिगरेट!

...दरगाह, जहां जलती सिगरेट चढा़ई जाती है!

Webdunia
WD

हर किसी ने किसी दरगाह पर फूल, अगरबत्ती, सेहरा, चादर, गुड़ चढा़ने की बात तो सुनी होगी, पर दिल्ली की एक दरगाह पर जलती हुई सिगरेट चढा़कर मन्नत मांगी जाती है।

यह दरगाह नई दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर मालचा मार्ग के अंदर घने जंगल में स्थित है। यहां हर बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग जिनमें अधिकांश हिन्दू स्त्री-पुरुष और विशेष कर पंजाबी लोग आकर दुआएं मांगते है। यह लोग फूल, अगरबत्ती, सेहरा, चादर, गुड़ के अलावा जलती सिगरेट भी दरगाह पर चढा़ते है।

दरगाह शरीफ हजरत ख्वाजा मोनुद्दीन चिश्ती ऊर्फ बरने वाला बाबा के गद्दीनशीन एम.अली. खान साबरी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि जंगल में स्थित यह दरगाह 800 वर्ष पुरानी है। जिस पर लोगों की आस्थाएं है कि यहां आकर वह जो दुआएं मांगेंगे अवश्य पूरी होंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर. पीवी नरसिंह राव और अनेक फिल्म कलाकर भी इस दरगाह पर मन्नत मांगने आ चुके हैं। उनकी फोटो भी वहां लगी हुई है। जंगल में होने के कारण दरगाह सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक ही तिजारत के लिए खुलती है। इसके बाद वहां कोई नहीं रहता।

यह पूछे जाने पर कि दरगाह पर मांगी जाने वाली दुआओं में सबसे ज्यादा किस विषय पर होती है, उन्होंने बताया कि बच्चों की दुआएं मांगने वाली महिलाओं की संख्या सर्वाधिक होती है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या नजर लगने से बिगड़ने लगते हैं काम? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताई सच्चाई

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, इस घटना से होगी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

सभी देखें

धर्म संसार

27 जून 2025 : आपका जन्मदिन

27 जून 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

कर्ण पिशाचिनी की साधना कैसे करें, जानिए अचूक मंत्र और 7 प्रयोग, कान में बता देगी भूत और भविष्य

गुप्त नवरात्रि की 10 देवियां, जानिए उनके नाम और तांत्रिक मंत्र

इस साल मुहर्रम कब है और क्या होता है?