सिंघापुर की अनोखी परंपरा

Webdunia
अनेकता में एकता की मिसाल भारतीय संस्कृति में कदम-कदम पर नजर आती है। यही कारण है कि उड़ीसा राज्य के सिंघापुर नामक स्थान पर ऐसी ही एक निराली परंपरा देखने को मिलती है। यहाँ एक ऐसा त्योहार मनाने का रिवाज है, जिसमें भगवान विष्णु की प्रतिमा को तालाब से निकालकर, उसकी यात्रा निकाली जाती है और पुनः उसे विसर्जित कर दिया जाता है।

प्रत्येक वर्ष इसी तरह भगवान विष्णु की प्रतिमा को सिंघापुर तालाब से निकालकर उसे नगर में घुमाया जाता है, जो ‘सिंघापुर यात्र ा ’ के नाम से प्रचलित है। हर साल यह अप्रैल महीने में ही पणसँक्रान्ति त्योहार के दौरान मनाया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि 16वीं सदी में एक राजा द्वारा भगवान विष्णु की प्रतिमा को मुस्लिम आक्रमणकारियों से बचाने के लिए तालाब में डाल दिया गया था। कुछ वर्षों पश्चात उसी राजा को स्वप्न में भगवान विष्णु के दर्शन हुए और उन्होंने उस प्रतिमा को तालाब से निकलवाकर उसकी पूजा करने का आदेश दिया और राजा ने उसका अनुसरण किया।

तब से यह परंपरा चल पड़ी, जिसमें भगवान विष्णु की प्रतिमा को तालाब से निकालकर एक हफ्ते तक उसकी पूजा-अर्चना की जाती है और त्योहार के अंतिम दिन पुनः उसे तालाब में विसर्जित कर दिया जाता है। (ए.एन.आई)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से क्या होता है?

07 मई 2025 : आपका जन्मदिन

07 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में