जाने क्या होता

Webdunia
जयकृष्ण राय तुषार

जाने क्या होता इन
प्यार भरी बातों में
रिश्ते बन जाते हैं
चंद मुलाकातों में
मौसम कोई हो
हम अनायास गाते हैं
बंजारे होंठ मधुर
बाँसुरी बजाते हैं
मेहँदी के रंग
उभर आते हैं हाथों में।
खुली-खुली आँखों में
स्वप्न सगुन होते हैं
हम मन के क्षितिजों पर
इंद्रधनुष बोते हैं
चंद्रमा उगाते हम
अँधियारी रातों में।
सुधियों में हम तेरे
भूख-प्यास भूले हैं
पतझर में भी
जाने क्यों पलाश फूले हैं
शहनाई गूँज रही
मंडपों कनातों में।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

भारी वर्षा में क्या करें, जानें कैसी हो घर और आसपास की तैयारी

नेक पेन को भूलकर भी ना करें इग्नोर, बन सकता है जान का खतरा

दिल की बीमारी से बचाव के लिए जरूरी हैं ये 6 एक्सरसाइज, जानिए कैसे रखें अपना दिल तंदुरुस्त

संजय गांधी बलिदान दिवस पर जानें उनका जीवन परिचय

गोलाकार ही क्यों होती हैं Airplane की खिड़कियां? दिलचस्प है इसका साइंस