अमेरिकी सबप्राइम संकट से सर्वाधिक प्रभावित जापान व भारत के बाजार

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2007 (17:47 IST)
अमेरिकी बाजार में सबप्राइम संकट से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों में भारत एवं जापान शामिल हैं। चुनिंदा एशियाई एवं योरपीय बाजारों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार गत एक माह में जापान के शेयर सूचकांक निक्कई एवं भारत के सेंसेक्स में अमेरिकी संकट की वजह से क्रमशः 12.4 प्रश एवं 10.13 प्रश की गिरावट आई है। इसके विपरीत संकट के जनक देश अमेरिका में डो जोन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज सूचकांक में एक माह में मात्र 5.49 प्रश की ही गिरावट रही।

अमेरिकी संकट के परिणामस्वरूप विदेशी संस्थागत निवेश के मामले में सबसे बुरा असर भारत, ताईवान, कोरिया एवं थाईलैंड पर प़ड़ा है। भारतीय बाजार में ही 25 जुलाई तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने नकद बाजार में 9741.40 करो़ड़ रु. एवं डेरिवेटिव्ज वर्ग में लगभग 3132.06 करो़ड़ रु. की बिकवाली कर दी थी। इस घबराहट भरी बिकवाली में हेज फंड भी शामिल हो गए।

यह समस्या तब शुरू हुई, जबकि ब़ड़े हेज फंडों ने अमेरिकी सबप्राइम बाजार में हानि उठाने के बाद इसकी भरपाई के लिए भारत सहित अन्य देशों के बाजारों में बिकवाली प्रारंभ की। इससे सबसे अधिक नुकसान जापानी शेयर बाजार को हुआ है, जहाँ येन के उतार-च़ढ़ावों ने बाजारों को हिला दिया। चीन का अमेरिका के साथ व्यापार काफी अधिक है, परंतु चीन अमेरिकी प्रभाव से अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने में सफल रहा है।

गत एक माह में चीनी शेयर बाजारों में 22 प्रश की वृद्धि दर्ज की गई है। चीनी बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए मनचाहे समय पर धन वापस निकालने पर प्रतिबंध है। यहाँ विदेशी निवेशकों को एक न्यूनतम समयसीमा तक निवेश बनाए रखना जरूरी है व इससे पहले निवेशक अपना धन वापस नहीं ले सकता है।

वर्ष 2006 में अमेरिका में गृह ऋण चूककर्ताओं की ब़ढ़ती संख्या ने संकट का आभास दे दिया था, जो वर्ष 2007 में भयावह रूप में सामने आया।

Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह का हो सकता है इस्तीफ, हाईकोर्ट ने FIR के दिए निर्देश

LIVE: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी के जेवर में बनेगी सेमी कंडक्टर यूनिट

भारतीय सेना में कितने प्रकार के होते हैं रैंक, समझिए विस्तार से

आंध्रप्रदेश में दर्दनाक हादसा, खेलते समय तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, महिलाएं राफेल उड़ा सकती है तो कानूनी शाखा में उनकी संख्या सीमित क्यों?