30 मिनट की लिवाली से शेयर बाजार संभाला

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2012 (18:01 IST)
FILE
आखिरी 30 मिनट में चले लिवाली से दौर से आज बंबई शेयर बाजार भारी नुकसान से बच सका और बंबई शेयर बाजार के मूख्य सूचकांक सेंसेक्स की गिरावट 63 अंक तक सीमित रही।

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से आज बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ था।

बाजार दिन में एक समय 17000 से नीचे चला गया था। आखिरी दौर में लिवाली के समर्थन से स्थिति कुछ संभल गई और सेंसेक्स 17,058.61 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले बंद की तुलना में 63.01 अंक या 0.37 प्रतिशत नीचे है।

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 15.90 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 5,178.85 अंक पर आ गया। एक समय यह 5,135.95 अंक के निचले स्तर पर चला गया था।

रुपए में गिरावट के अलावा आयात की लागत बढ़ने से महंगाई वृद्धि की आशंका से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा बाजार में इस बात को लेकर भी चिंता थी कि भारतीय रिजर्व बैंक अगले माह मौद्रिक नीति की समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा।

आईटी क्षेत्र की अगुवाई में बाजार नीचे आया। आईटी निर्यातकों को आशंका है कि विदेशी बाजारों में कमजोर रुख से उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है। करीब 80 फीसद साफ्टवेयर कारोबार अमेरिका और यूरोपीय बाजारों से मिलता है।

सेंसेक्स में दूसरा सबसे अधिक भारांश रखने वाला इंफोसिस का शेयर 1.78 प्रतिशत के नुकसान से 2,791 रुपये पर आ गया। इसी तरह टीसीएस 1.71 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,143.25 रुपये का रह गया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम