मखदूम की ग़ज़लें

Webdunia
1.
आपकी याद आती रही रात भर
' चश्मेनम' मुस्कुराती रही रात भर---- (भीगी आँखे ं)

रात भर दर्द की शम्मा जलती रही
ग़म की लव थरथराती रही रात भर

बांसुरी की सुरीली सुहानी ' सदा'-------- ( आवा ज़)
यादें बन बन के आती रही रात भर

याद के चाँद दिल में उतरते रहे
चाँदनी जगमगाती रही रात भर

कोई दीवाना गलियों में फिरता रहा
कोई आवाज़ आती रही रात भर

2. वो जो छुप जाते थे काबों में सनमखानों में
उनको ला-ला के बिठाया गया दीवानों में

फ़स्ल-ए-गुल होती थी, क्या जश्न-ए-जुनूँ होता था
आज कुछ भी नहीं होता है गुलिस्तानों में

आज तो तलखिए दौराँ भी बहुत हलकी है
घोल दो हिज्र की रातों को भी पैमानों में

आज तक तंज़-ए-मोहब्बत का असर बाक़ी है
क़हक़हे गूंजते फिरते हैं बियाबानों में

वस्ल है उनकी अदा, हिज्र है उनका अन्दाज़
कौन सा रंग भरूँ इश्क़ के अफ़सानों में

शहर में धूम है इक शोला नवा की 'मखदूम'
तज़किरे रस्ते में, चरचे हैं परीखानों में

3. आप की याद आती रही रात भर
चश्मेनम मुस्कुराती रही रात भर

रात भर दर्द की शम्मा जलती रही
ग़म की लो झिलमिलाती रही रात भर

4. बढ़ गया बादाएगुल्गूँ का मज़ा आखिरेशब
और भी सुर्ख है रुखसार-ए-हया आखिरेशब

उसी अन्दाज़ से फिर सुबहा का आंचल ढलके
उसी अन्दाज़ से चल बाद-ए-सबा आखिरेशब

गुल है क़न्दील-ए-हरम, गुल हैं कलीसा के चिराग़
सू-ए-पैमाना बढ़े दस्त-ए-दुआ आखिरेशब

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: मात्र 10 मिनट अंग संचालन करने से ही बने रहेंगे सेहतमंद

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

विश्व योग दिवस 2025: पढ़ें 15 पावरफुल स्लोगन, स्वस्थ रखने में साबित होंगे मददगार