उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में

Webdunia
राज्य विधानसभा के लिए 30 जनवरी को होने जा रहे मतदान के लिए प्रचार अभियान अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।

अशोक गहलौत, गिरिजा व्यास, गुलाम नबी आजाद जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मैदान में उतरे वहीं देहरादून और हरिद्वार में जनसंपर्क कर अरूण जेटली ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

पिरान कलियर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। तय है कि राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

गहलौत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कभी धर्म, कभी जाति तो कभी गाय के नाम पर वोट मांगती है लेकिन वह कभी भी विकास की बात नहीं करती। बकौल गहलौत इस बार पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी जगह कांग्रेस की लहर चल रही है।
कांग्रेस ने गुर्जर और जाट वोटों को लुभाने के लिए पिरान कलियर सीट में गहलौत को मैदान में उतारा।

हरिद्वार में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरीजा ब्यास ने कहा कि जल्दी ही महिला आरक्षण बिल पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही है जो विकास के नाम पर वोट मांगती है और विकास करती है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने तो भाजपा सरकार पर एनआरएचएम के पैसे का दुरूपयोग करने का आरो लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना के तहत अपेक्षित कार्य नहीं हुए हैं। बकौल नबी राज्य सरकार ने केन्द्र से पैसा लेकर 108 सेवा शुरू की और इसे अपने नाम से प्रचारित कर रही है।

भाजपा पर तंज कसते हुए आजाद ने कहा कि कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री पद के लिए छह चेहरे हैं जबकि भाजपा के पास केवल एक ही चेहरा मुख्यमंत्री पद के लिए बचा है। बाकी तीन चेहरों को भाजपा पहले ही आजमा चुकी है। वहीं भाजपा नेता अरूण जेटली ने पहले देहरादून में और बाद में हल्द्वानी में भाजपा के सत्ता में वापसी का दावा किया। (नई‍दुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Share bazaar: शेयर बाजार में शुरुआत कारोबार में रहा उतार चढ़ाव, Sensex और Nifty में सपाट कारोबार

महाराष्‍ट्र में भाषा विवाद में हिंदू मुस्लिम की एंट्री, नितेश राणे का भड़काऊ बयान

ईंधन प्रतिबंध पर दिल्ली सरकार का यू-टर्न, EOL वाहनों पर रोक हटाने की मांग

Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Weather Update: राजस्थान और हिमाचल में मूसलधार बारिश, दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार