दांव पर है कलराज और रीता की प्रतिष्ठा

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2012 (10:26 IST)
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। यहां भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर वोटरों की सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है। अन्य दलों के उम्मीदवार भी अपने-अपने वादों के साथ वोटरों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश में लगे हैं।

राजधानी में विधानसभा की 9 सीटों के बावजूद सबकी नजर कलराज मिश्र और रीता बहुगुणा जोशी की सीटों पर ही है। क्योंकि, दोनों नेताओं को प्रतिद्वंद्वियों के अलावा पार्टी में अपने विरोधियों से भी जूझना पड़ रहा है।

लखनऊ में विधानसभा की 9 सीटें हैं। लेकिन, लखनऊ (पूर्व) और कैंट सीट से भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज मैदान में हैं। लखनऊ (पूर्व) से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कलराज मिश्र चुनाव मैदान में हैं। उधर, कैंट से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सांसद लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन के लखनऊ (उत्तर) सीट से चुनाव मैदान में उतरने के कारण यहां मुकाबला रोचक हो गया है। लालजी टंडन अपने बेटे को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

लखनऊ (कैंट) विधानसभा सीट से कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी और आशियाना इलाके के अलग हो जाने से भी मुकाबले में रोचकता आ गई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार सुरेश तिवारी को वोटरों की नाराजी दूर करने में पसीना आ रहा है।

लखनऊ (मध्य) सीट से भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक विद्यासागर गुप्त को भी अपने लोगों की मान-मनोव्वल करना पड़ रही है। (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से लौटे 110 भारतीय, सुनाई आपबीती

मुनीर ने की ट्रंप के मन की बात, अमेरिकी राष्‍ट्रपति के लिए मांगा नोबेल शांति पुरस्कार

ईरान पर हमले की निंदा मुस्लिम देशों के दिखाने के दांत

Weather Update: राजस्थान, यूपी में मानसून की दस्तक, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

ईरान इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, तेहरान पर हमले के प्लान को ट्रंप की मंजूरी