Dharma Sangrah

दिल्ली में दिए गए स्त्री शक्ति सम्मान

- माधवी श्री

Webdunia
' स्त्री शक्ति-द पैरलल फ़ोर्स' द्वारा नई दिल्ली में 'स्त्री शक्ति सम्मान' का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री कुमारी शैलजा के घर के प्रांगण में आयोजित इस अवसर पर 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान' रश्मि सिंह को दिया गया और स्त्री शक्ति विज्ञान सम्मान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डॉ. जया त्यागी को दिया गया।

FILE


रश्मि सिंह को यह सम्मान उनके मानवीय व शासकीय सेवा में सुधार और महिलाओं के उत्थान में उनके द्वारा गए प्रयासों के लिए दिया गया। रश्मि सिंह ने अपनी पुरस्कार राशि उन युवा लड़कियों की शिक्षा के लिए अर्पित की जो धन के अभाव में अपनी शिक्षा को जारी नहीं रख पा रही हैं।

डॉ. जया त्यागी को यह सम्मान उनके क्षय रोग पर किए कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ. जया त्यागी के रिसर्च पेपर प्रकाशित होते रहे हैं और कई सम्मानों से वे नवाजी जा चुकी हैं। डॉ. त्यागी ने कहा कि महिलाओं को पुरस्कार मिलना बोनस मिलने की तरह है क्योंकि महिलाएं प्राय: काम करने के लिए काम करती है। अलग से किसी पुरस्कार की उम्मीद उन्हें नहीं होती है।

इस अवसर पर 'स्त्री शक्ति-द पैरलल फ़ोर्स' की अध्यक्षा रेखा मोदी ने कहा कि 1998 में स्थापित 'स्त्री शक्ति' महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा ही स्थापित संस्था है। उन्होनें कहा कि उनके विकास में उनकी मां का योगदान है। सही मायनों में महिलाएं ही महिलाओं के विकास में योगदान दे सकती है।

रंजना कुमारी ने इस अवसर पर कहा समाज में महिलाओं को सजाया जाता है पर सम्मान नहीं दिया जाता है। उन्होनें अपने जेंडर एजेंडे को सामने रखते हुए कहा कि 66 साल बाद भी राजनीति में केवल 11 % महिलाएं ही हैं।

सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि हम यह लगातार सुनते आए हैं कि महिलाओं का बहुत सम्मान है पर कई बार ऐसा लगता है कि यह केवल किताबों में ही मिल रहा है। एक तरफ हमें कहा जाता है कि महिलाओं को सम्मान देना चाहिए पर दूसरी तरफ हम देखते हैं कि महिलाओं का उत्पीड़न बंद नही हुआ है।

बिना तरुण तेजपाल केस का नाम लिए कुमारी शैलजा ने कहा कि वर्तमान में हम देख रहे हैं कि पीड़िता को जितना समर्थन महिलाओं से मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है। यही बात पुरुषों को यह कहने का मौका देती है कि महिलाएं ही महिलाओं की शत्रु है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लेखिका चित्रा मुद्‍गल भी मौजूद थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सभी देखें

नवीनतम

Constitution Day 2025: संविधान दिवस आज, जानें इस महत्वपूर्ण दिन के बारे में 10 अनसुनी बातें

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के लिए श्रद्धांजलि कविता: एक था वीरू

अयोध्या : श्री राम का ध्वजारोहण, सभी अटकलों पर लगा विराम

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

Negative thinking: इन 10 नकारात्मक विचारों से होते हैं 10 भयंकर रोग