Dharma Sangrah

विवाह मंडप नए रूप में

थरमोकोल के विवाह मंडप

Webdunia
- सरिता मुक्तेश

NDND
एक समय था, बहुत पहले नहीं, जब विवाह समारोहों में साज-सज्जा बड़ी ही साधारण व सादगीपूर्ण हुआ करती थी। यहाँ तक कि रईस घरानों के विवाह मंडप भी परंपरागत विवाह मंडप ही लगते थे, और कुछ नहीं। अब जमाना बदल गया है और इस कदर बदला है कि अक्सर विवाह के मंडप तथा किसी भव्य फिल्म के सेट में अंतर करना मुश्किल हो जाता है।

गत कुछ वर्षों से विवाह मंडपों की साज-सज्जा में अनेक क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। विभिन्न थीम्स पर किसी फिल्म के सेट जैसे मंडप में विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं। कहीं कोई भव्य 'किला' खड़ा कर दिया जाता है, तो कहीं विशाल समुद्री जहाज, कहीं राजस्थानी हवेली, तो कहीं कोई योरपीय राजमहल।

  विवाह के इन 'सेट्स' का निर्माण अमूमन थरमोकोल से किया जाता है। इसी से दीवारें, खंभे आदि बनाए जाते हैं तथा उन पर पेंट करके विभिन्न दृश्यों का प्रभाव उत्पन्न किया जाता है। बाकी काम पुष्प सज्जा तथा लाइटिंग द्वारा किया जाता है।      
यहीं दूल्हे राजा कभी किला फतह करने, तो कभी जहाज की कप्तानी संभालने और कभी महल/हवेली की शान बढ़ाने पधारते हैं। ऐसे मंडपों की सज्जा पर लोग खासी बड़ी राशि खर्च करने लगे हैं। जितना समय वर-वधू के कपड़ों आदि के चयन में खर्च किया जाता है, लगभग उतना ही यह तय करने में लगाया जाता है कि मंडप की थीम क्या होगी, इसकी सजावट किससे और कैसी कराना है, कितना बजट रखा जाए आदि।

विवाह के इन 'सेट्स' का निर्माण अमूमन थरमोकोल से किया जाता है। इसी से दीवारें, खंभे आदि बनाए जाते हैं तथा उन पर पेंट करके विभिन्न दृश्यों का प्रभाव उत्पन्न किया जाता है। बाकी काम पुष्प सज्जा तथा लाइटिंग द्वारा किया जाता है। यह कलाकारों के हुनर पर निर्भर करता है कि वे नकली को कितना असली जैसा बना पाते हैं।

अब नई प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत यह भी संभव हो गया है कि ईको-फ्रैंडली प्रिंटर द्वारा लकड़ी, काँच, कपड़े, कैनवास आदि पर चाहे जैसे चित्र उकेरे जाएँ। इससे थरमोकोल पर निर्भरता कम हो जाएगी और समय तथा पैसे की बचत भी हो सकेगी। यही नहीं, इसमें हानिकारक रंगों से पेंट करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। लेकिन यह टेक्नोलॉजी अभी नई है और इसे अपनी पैठ बनाने में समय तो लगेगा ही। तब तक दूल्हे राजा घोड़ी पर सवार हो, थरमोकोल का किला फतह करने आते रहेंगे।
Show comments

आप करोड़पति कैसे बन सकते हैं?

दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, अमेरिका नहीं है No.1 फिर भी क्यों है भारतीयों की पसंद

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में कैसे रखें खीर, जानें सही प्रक्रिया और पारंपरिक विधि

Rani durgavati:वीरांगना रानी दुर्गावती: मुगलों को कई बार चटाई धूल

तेज़ी से फैल रहा यह फ्लू! खुद को और अपने बच्चों को बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय

महाराष्ट्र उर्दू साहित्य कला के 50 वर्ष पूरे होने पर बहार-ए-उर्दू, जावेद अख्तर,शेखर सुमन समेत कई हस्‍तियां करेंगी शिरकत

क्या फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों की पत्नी पहले पुरुष थीं?