Dharma Sangrah

नोबल शांति विजेता डॉ. शिरीन

Webdunia
NDND
56 वर्ष की शिरीन इबादी ने 2003 के नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त कर सारी दुनिया को हैरत में डाल दिया थ ा। वकील, लेखिका, प्राध्यापिका के पद की मर्यादा निभाती तथा मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करती आ रही इस महिला ने नोबल शांति की दौड़ में चेक के पूर्व राष्ट्रपति हैवल तथा पोप जान पाल द्वितीय जैसे 164 दावेदारों को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार प्राप्त किया था।

पुरस्कार मिलने पर देश की जनता ने तो उनका खुलकर स्वागत किया लेकिन सरकार ने इस घटना को एक राजनीति ही माना। इस्लामिक क्रांति के पूर्व डॉ. शिरीन जज के पद पर कार्यरत थी और उन्होंने क्रांति में बढ़ चढ़कर हिस्सा थ ा लेकिन सत्ता में आए धर्मगुरुओं ने उन्हें जज के पद से हटाकर कानूनी सहायक का पद यह कहकर दे दिया कि महिलाएँ भावुक होती हैं तथा ऐसा महत्वपूर्ण पद नहीं संभाल सकती। शिरीन ने इस पद का स्वेच्छा से त्याग कर दिया। वे तेहरान विश्वविद्यालय में कानून भी पढ़ाती हैं।

शिरीन ने कई अन्यायपूर्ण कानूनों के विरोध में अपनी आवाज उठाई। दो ऐसे विद्रोहियों के कत्ल का मुकदमा लड़ा जिन्हें इस्लामिक सरकार का विरोध करने के कारण कत्ल कर दिया गया था। इसके पूर्व उन्होंने ऐसी बच्ची के लिए मुकदमा लड़ा जिसका कत्ल उसके पिता तथा सौतेले भाई ने कर दिया था। ईरान के कानून के अनुसार माता-पिता पर अपने बच्चों की हत्या का मुकदमा नहीं चलाया जा सकता य ानी माता पिता द्वारा बच्चे की हत्या जायज है। लेकिन फिर भी शिरीन उसके सौतेले भाई को सजा दिलवाने में कामयाब रहीं।

इस कानून के खिलाफ जनता का मत जानने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर वे इस कानून के विरोध में हो तो सड़क पर सफेद फूल बिखेरें। इस घोषणा के कुछ देर बाद ही तेहरान की सड़कें सफेद फूलों से पट गईं।

शिरीन एक अत्यंत दृढ़ स्वभाव की महिला हैं, पूर्व में उनका साथ मेहरंगीज (वकील) तथा शाहील (प्रकाशक) जैसी दो महिलाओं ने दिया लेकिन बाद में दबाव में आकर शाहील ने तो आवाज उठानी ही बंद कर दी और मेहरंगीज अमेरिका में बस गईं। अब कमान अकेली शिरीन को संभालनी थी और उन्होंने बखूबी संभाली भी।

शिरीन ने 11 पुस्तकें लिखीं हैं जिनका अँग्रेजी में अनुवाद हो चुका है। अब भी ईरान में कई अन्यायपूर्ण कानून हैं लेकिन शिरीन आशावादी हैं कि स्थितियाँ बदल जाएँगी।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

Sixty Plus Life: 60 साल की उम्र में BP बढ़ने पर हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी का खतरा सबसे ज्यादा, जानें कैसे बचें?

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

सभी देखें

नवीनतम

कविता: ओशो का अवतरण, अंतरात्मा का पर्व

International Mountain Day: अरावली पर्वत श्रृंखला का वजूद खतरे में

ओशो: रजनीश से बुद्धत्व तक, एक असाधारण सद्गुरु की शाश्वत प्रासंगिकता

Veer Narayan Singh: वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस, जानें उनके वीरता की कहानी, पढ़ें 5 अनसुनी बातें

Human Rights Day:10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस क्यों मनाया जाता है?