व्रतों में श्रेष्ठ ब्रह्मचर्य योग

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011 (15:55 IST)
FILE
अष्टांग योग के प्रथम अंग यम का चतुर्थ चरण है ब्रह्मचर्य ( brahmacharya yoga) । सिद्धि या सफलता प्राप्त करने के लिए यह अति आवश्यक है। ब्रह्मचर्य का पालन करना सर्वाधिक कठिन माना गया है।

ब्रह्मचर्य का अर्थ भी व्यापक है। आमतौर पर गुप्तेंद्रियों पर संयम रखना ही ब्रह्मचर्य माना जाता है जबकि ब्रह्मचर्य का शाब्दिक अर्थ है उस एक ब्रह्म की चर्या या चरना करना। अर्थात उसके ही ध्यान में रमना और उसकी चर्चा करते रहना ही ब्रह्मचर्य है। समस्त इंद्रियों के संयम के अस्खलन को ही ब्रह्मचर्य कहते हैं। विचार करना भी ब्रह्मचर्य को खंडित करना माना जाता है।

शारीरिक लाभ : वीर्य की रक्षा से शरीर स्वस्थ, बलवान तथा स्फूर्तिवान बना रहता है। कामोत्तेजना विशुद्ध रूप से मानसिक प्रक्रिया है अत: मस्तिष्क में इसके सभी तरह के विचारो को रोक देने से मस्तिष्क शक्तिशाली और शांतिमय बनता है।

आध्यात्मिक लाभ : जो व्यक्ति सिद्धियां प्राप्त करना चाहता है यदि वह ब्रह्मचर्य व्रत का पालन नहीं कर पाता है तो कुण्डलिनी जागरण की अवस्था तक कतई नहीं पहुंच सकता। अत: इस व्रत के पालन से सिद्धियां प्राप्त होती है। ब्रह्मचर्य के पालन करने से व्यक्ति में जागरूकता का विकास होता है। साक्षी भाव गहराता है।-अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

जैव विविधता पर कविता : मैं अब भी प्रतीक्षा में हूं

ओरंगजेब के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर तोड़े जाने के बाद अहिल्याबाई होलकर ने किया था इसका पुनर्निर्माण, जानिए इतिहास

एक अद्वितीय शासक और लोकमाता: रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणादायक गाथा

31 मई को लोकमाता अहिल्या बाई की जयंती: अपने परिजनों, मित्रों को भेजें ये 10 सुंदर मैसेज

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन