अब तक एशिया कप फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार जारी

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (14:35 IST)
Asia Cup एशिया कप साल 1984 से खेला जा रहा है। पहले इस कप में मुख्यत भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका शामिल रहे। 21वीं सदी की शुरुआत में बांग्लादेश को इसमें शामिल किया तो वहीं अफगानिस्तान साल 2014 में इस कप से जुड़ी। हैरत की बात यह है कि फाइनल में हमेशा ऐसे समीकरण बैठे कि INDvsPAKभारत बनाम पाकिस्तान की खिताबी भिड़ंत फैंस देख ही नहीं पाए।

दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की खिताबी भिडंत में यह चिरप्रतिद्वंदी एक बार आमने सामने हो गए हैं लेकिन एशिया कप जहां इतनी कम टीमें हैं और भारत पाकिस्तान का लगभग 2 बार मुकाबला ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में हो ही जाता है उसके बावजूद आजतक भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल मैच ना होना अचरज की बात है।

यह इस कारण हुआ है कि कभी भारत तो कभी पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में असफल रहे। जैसे साल 2022 में भारत फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा तो इस बार पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा।  जान लेते हैं कि कब किसके बीच एशिया कप का  खिताबी मुकाबला हुआ और कौन विजेता साबित हुआ।

साल विजेता उपविजेता
1986 श्रीलंका पाकिस्तान
1988 भारत श्रीलंका
1990-91 भारत श्रीलंका
1995 भारत श्रीलंका
1997 श्रीलंका भारत
2000 पाकिस्तान श्रीलंका
2004 श्रीलंका भारत
2008 श्रीलंका भारत
2010 भारत श्रीलंका
2012 पाकिस्तान बांग्लादेश
2014 श्रीलंका पाकिस्तान
2016 भारत बांग्लादेश
2018 भारत बांग्लादेश
2022 श्रीलंका पाकिस्तान
2023 भारत/श्रीलंका भारत/श्रीलंका
1984 का एशिया कप एक सीरीज जैसा था जिसमें भारत श्रीलंका और पाकिस्तान  ने एक दूसरे से एक एक मैच खेला था। इस कप को भारत ने कुल अंको के आधार पर जीता क्योंकि दोनों मैचों में वह श्रीलंका और पाकिस्तान को हरा चुका था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

नेशनल आइकॉन सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन के साथ डाला वोट, इन खिलाड़ियों ने भी किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल

3 लगातार T20I मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल

11 तारीख के बाद मैदान पर नहीं उतरी कोलकाता, हैदराबाद को मिला सिर्फ 36 घंटे का आराम

MS Dhoni के गगन चुंबी छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित के आरोप से झाड़ा पल्ला, इस वीडियो से बढ़ा मामला जो हुआ वायरल

अगला लेख